NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को किया ब्लैकमेल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को किया ब्लैकमेल
रायगढ़

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को किया ब्लैकमेल

फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लिए 13 हजार, आरोपी को बिहार से गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: July 24, 2026 12:28 am
By lochan Gupta July 24, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में युवती इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद साइबर ठगी का शिकार हो गई। आरोपी ने पहले उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया, फिर उसकी निजी फोटो और वीडियो लेकर वायरल करने की धमकी दी। डराकर उसने युवती से 13 हजार रुपए ले लिए। परेशान होकर युवती ने साइबर थाना में शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
लैलूंगा थाना क्षेत्र की 23 साल की युवती ने 12 जून को साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि करीब 6 साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान मुजफ्फरपुर (बिहार) के रहने वाले अविनाश उर्फ राजा से हुई थी। दोनों की बातचीत बढ़ी तो आरोपी ने भरोसा जीतकर युवती से निजी फोटो और वीडियो मंगवा लिए। कुछ समय बाद आरोपी ने युवती को एक एपीके फाइल भेजी और उसे डाउनलोड करने के लिए कहा। युवती ने फाइल डाउनलोड कर दी और एक्सेस कोड भी बता दिया। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल से फोटो, वीडियो, निजी जानकारी और कॉन्टैक्ट नंबर अपने पास ले लिए। इसके बाद आरोपी ने युवती को फोटो और वीडियो सोशल मीडिया, उसके परिवार वालों को भेजने की धमकी दी। डर के कारण युवती ने आरोपी के पेटीएम खाते में अलग-अलग बार में 13 हजार रुपए भेज दिए। पैसे मिलने के बाद भी आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा।

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

शिकायत मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी जांच के जरिए आरोपी की जानकारी जुटाई गई। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम बिहार पहुंची और मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र से अविनाश चौधरी (20) को गिरफ्तार कर लिया।

यूट्यूब देखकर सीखा था तरीका

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उसने यूट्यूब देखकर हैकिंग के तरीके सीखे थे और उसी का इस्तेमाल कर युवती को ब्लैकमेल किया। पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ लाकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की सलाह

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती न करें। किसी के कहने पर एपीके फाइल या संदिग्ध लिंक डाउनलोड न करें और अपनी निजी फोटो या जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अगर कोई ब्लैकमेल कर पैसे मांगे, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाना में शिकायत करें।

You Might Also Like

घरघोड़ा में भव्य शोभा यात्रा के साथ गुरु घासी दास जयंती का ऐतिहासिक आयोजन

30 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद दंपत्ति को मिला संतान सुख

एनटीपीसी लारा में भगवान जगन्नाथ के नवनिर्मित मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा संपन्न

भारत बना दुनिया का चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

ट्रक की ठोकर से एक की मौत, दूसरा घायल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मां-बेटी हत्याकांड की गुत्थी अभी भी अनसुलझी
Next Article रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर-सीएम साय

खबरें और भी है....

1 लाख रुपए रिश्वत लेते प्रभारी सिविल सर्जन एसीबी के हत्थे चढ़ा
रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर-सीएम साय
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को किया ब्लैकमेल
मां-बेटी हत्याकांड की गुत्थी अभी भी अनसुलझी
अगस्त से सरकारी आफिसों के बिजली बिल होगा प्रीपेड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?