रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध बटमूल आश्रम महाविद्यालय महापल्ली प्राचार्य डॉ. पी. एल. पटेल महाविद्यालय समिति संचालन समिति के अध्यक्ष एन. आर.प्रधान के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के. के. गुप्ता के कुशल नेतृत्व में 50 स्वयं सेवकों ने की मानकेश्वरी दर्शन एवं मंदिर परिसर की साफ सफाई। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के साथ दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन जामगांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में 17 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक ग्राम जामगांव में किया गया। जिसके अंतर्गत शिविर दिनचर्या अनुरूप प्रतिदिन जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नशा मुक्ति रैली, स्कूल परिसर की सफाई, स्कूल बाउंड्री वॉल की रंगाई पुताई, तालाब के पचरी की सफाई, गांव के गलियों की सफाई, बौद्धिक चर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि। इसी परिपेक्ष्य में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी डॉ केके गुप्ता के नेतृत्व में शिविरार्थी स्वयं सेवकों ने रविवार को मानकेश्वरी मंदिर जाकर मां मानकेश्वरी की पूजा अर्चना कर रासेयो शिविर के सफलता एवं घर परिवार के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। तत्पश्चात स्वयं सेवकों ने मंदिर परिसर की साफ सफाई कर वहां पर उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर स्वयं सेवकों के साथ कार्यक्रम अधिकारी डॉ केके गुप्ता, प्रमोद कुमार चौहान, सरपंच ग्राम पंचायत जामगांव, सुमित पाण्डे एवं राजेश अग्रवाल की सक्रिय भागीदारी रही। माँ मनकेश्वरी मंदिर (मानकेश्वरी) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जामगांव में स्थित एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जिसे ‘जंगल की देवी’ के रूप में जाना जाता है। यह 200 साल पुराना मंदिर रायगढ़ से लगभग 26-27 किमी दूर उड़ीसा बॉर्डर के पास स्थित है, जो प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। यहाँ नवरात्रि में विशेष पूजा होती है।
बटमूल आश्रम महाविद्यालय महापल्ली के रासेयो स्वयं सेवकों ने की माँ मनकेश्वरी की दर्शन
स्वयंसेवकों ने की माँ मनकेश्वरी मंदिर परिसर की साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश



