NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दो तस्करों से छुड़ाए गए 52 मवेशी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > दो तस्करों से छुड़ाए गए 52 मवेशी
रायगढ़

दो तस्करों से छुड़ाए गए 52 मवेशी

lochan Gupta
Last updated: July 27, 2025 12:46 am
By lochan Gupta July 27, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंचनपुर में बीती रात मवेशी तस्करी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो पशु तस्करों को 52 मवेशियों के साथ धर दबोचा। गौ-सेवा में लगे संगठन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई की रात्रि घरघोड़ा डॉयल 112 को मवेशी तस्करी संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। डॉयल 112 स्टाफ ने तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव को अवगत कर ग्राम कंचनपुर मेन रोड पर दबिश दी। मौके पर गौ-पुत्र सेना के सदस्यों द्वारा दो पशु तस्करों को पकड़ा गया था, जो 52 मवेशियों को भूखे-प्यासे, मारते-पीटते, क्रूरतापूर्वक बूचडख़ाने ले जाने के लिए तस्करी कर रहे थे।
पुलिस ने मौके से आरोपी रामसिंह सिदार (52) और सुखसाय सिदार (26) को हिरासत में लेकर सभी मवेशियों को सुरक्षित थाने लाया। इस संबंध में गौ-पुत्र सेना के घुदास महंत द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत करने पर थाना घरघोड़ा में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामसिंह सिदार पिता स्व. घासीराम सिदार एवं सुखसाय सिदार पिता कार्तिक राम सिदार, दोनों निवासी ग्राम कटघरा बैस्कीमुडा, थाना लैलूंगा के रूप में हुई है। दोनों को आज न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई से गौ-तस्करी पर नकेल कसने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जिससे क्षेत्र में गौ-संवर्धन और पशु संरक्षण के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता एक बार फिर उजागर हुई है।

You Might Also Like

जिंदल पार्किंग के पास जुआ खेलते तीन सपड़ाए

पीएम मोदी ने की ‘परीक्षा पे चर्चा’

30 मिनट में जरूरतमंद तक पहुंचे एंबुलेंस-सीएम साय

जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार का मशरूम उत्पादन, आय अर्जन का एक सशक्त माध्यम

शहर में चाकूबाजी करने वाला एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, दूसरा फरार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बरौद कोयला खदान में अव्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल
Next Article जल भराव को लेकर निगम ने संभाला मोर्चा

खबरें और भी है....

नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
महाशिवरात्रि पर बरगढ़ धाम में 272 लोगों ने की ‘घर वापसी’
उत्कल एक्सप्रेस में गांजा की तस्करी, तीन किलो मादक पदार्थ के साथ युवक पकड़ाया
रोहन आत्महत्या कांड में परिजनों को न्याय दिलाने सर्वसमाज आये आगे-करण
नगर पंचायत तमनार के पहले अध्यक्ष बने अश्वनी पटनायक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?