NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के सख्ती से होगी कार्रवाई- कमिश्नर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के सख्ती से होगी कार्रवाई- कमिश्नर
रायगढ़

मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने के सख्ती से होगी कार्रवाई- कमिश्नर

समय सीमा की बैठक में राजस्व वसूली तेज करने के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: February 20, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta February 20, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अब निगम प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। इसके लिए समय सीमा की बैठक में निगम आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया है कि मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने लगातार अभियान चलाए, इस अभियान में अगर कोई लापरवाही करता है तो बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को निगम कमिश्नर ने विभागवार प्रगति की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व वसूली कार्य प्रगति की पूर्ण जानकारी ली। जिसमें राजस्व शाखा के अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप वसूली में तेजी लाने, बकायादारों की सूची तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा मैदानी स्तर पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही शहर की सुचारू यातायात व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं के लिए मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अभियान को निरंतर चलाते हुए इसका मॉनिटरिंग सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उन्होंने नगर निगम से लेकर सुभाष चौक, महात्मा गांधी प्रतिमा चौक, स्टेशन चौक, सत्तीगुड़ी चौक, घड़ी चौक, हंडी चौक, सत्तीगुड़ी चौक से कोतरा रोड, घड़ी चौक से केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड एवं ढीमरापुर रोड, इसी तरह रामनिवास टॉकीज से लेकर सिग्नल चौक एवं चक्रधर नगर चौक तक सतत रूप से निरीक्षण करने एवं अतिक्रमण पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
इसके साथ ही राजस्व शाखा की समीक्षा करते हुए कहा कि राजस्व संग्रहण निगम के विकास कार्यों की आधारशिला है। सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए गंभीरता से कार्य करें और समय सीमा के भीतर प्रगति सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने वार्ड में टैक्स वसूली के लिए विशेष शिविर आयोजन करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने की बात कही।
100 से अधिक आवेदनों पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान विभिन्न मांग, शिकायत एवं अन्य योजनाओं से संबंधित 100 से ज्यादा आवेदनों पर चर्चा की गई। इस दौरान सभी आवेदनों पर कार्रवाई एवं निर्णय की स्थिति की जानकारी कमिश्नर ने ली। इसी तरह उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन एवं जन शिकायत निवारण के आवेदनों को समय सीमा के भीतर गंभीरता से कार्रवाई करने के लिए कहा है।

You Might Also Like

छाल रेंज में फिर आ धमका 38 गजराजों का बड़ा दल

ट्रक से 15 लाख रुपये की सरई लकड़ी जप्त

ब्राम्हण समाज की बेटियों पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में

लैलूंगा में मवेशी तस्करों पर नहीं लग रहा अंकुश

स्वामी शारदानंदसरस्वती जी की पुण्य तिथि पर दैवी संपद मंडल द्वारा भब्य आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कमला देवी अग्रवाल का निधन
Next Article लकडिय़ों का अवैध परिवहन में लिप्त तीन वाहन पकड़ाये

खबरें और भी है....

रायगढ़, बालोद और महासमुंद में संशोधित गाइडलाइन दरें लागू
राज्यपाल श्री डेका का रायगढ़ प्रवास
12वीं बोर्ड परीक्षा का हुआ आगाज, 6 हजार से भी अधिक छात्रों ने दी भौतिकी व भूगोल की परीक्षा
ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
पेड में फांसी पर लटकते मिली युवक की लाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?