NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नई सरकार बनते ही संजय काम्प्लेक्स सहित 36 कार्य निरस्त3 साल में भी सब्जी मंडी का नहीं हो सका काम शुरू
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > नई सरकार बनते ही संजय काम्प्लेक्स सहित 36 कार्य निरस्त3 साल में भी सब्जी मंडी का नहीं हो सका काम शुरू
रायगढ़

नई सरकार बनते ही संजय काम्प्लेक्स सहित 36 कार्य निरस्त3 साल में भी सब्जी मंडी का नहीं हो सका काम शुरू

नगर निगम क्षेत्र में 151 कार्यों को मिली थी मंजूरी

lochan Gupta
Last updated: January 9, 2024 1:21 am
By lochan Gupta January 9, 2024
Share
13 Min Read

रायगढ़। नगर निगम क्षेत्र में शासन द्वारा स्वीकृत कार्य प्रारंभ नहीं किए जाने की स्थिति में प्रदेश में नई सरकार आते ही करीब 20 करोड़ 71 लाख के अधोसंरचना मद के कार्य निरस्त कर दिए गए हैं। खास बात यह है कि 2021 से 2023 तक स्वीकृत 151 कार्य में से 36 अप्रारंभ कार्य निरस्त किया गया है। जिसमें 14 करोड़ की लागत से संजय काम्प्लेक्स सब्जी मंडी का निर्माण एवं विकास कार्य शामिल है। साथ ही करीब 6 करोड़ 71 लाख के सीसी सडक़ निर्माण कार्य, बीटी रोड मरम्मत कार्य एवं सामुदायिक भवन निर्माण व नाली व सेड निर्माण के कार्य हैं। इस तरह प्रदेश में नई सरकार बनने के साथ स्वीकृति के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं होने पर रायगढ़ नगर निगम के कल 36 अप्रारंभ कार्य को निरस्त किया गया है। दरअसल रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2020-21 से लेकर 2023 24 में 151 अधोसंरचना मद के कार्य स्वीकृत किए गए थे, लेकिन अलग-अलग कारणों से स्वीकृत कार्य का काम प्रारंभ नहीं कराया जा सका। जिससे राज्य शासन द्वारा ऐसे सभी अप्रारंभ कार्यों के निरस्त करने के निर्देश दिए हैं। निगम सूत्रों के मुताबिक रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में स्वीकृत कार्यों के लिए प्रारंभिक प्रक्रिया शुरू की गई थी।
कई कार्यो के टेंडर की प्रक्रिया चल रही थी कई कार्यो के लिए वर्क आर्डर भी जारी कर दिया गया था कुछ कार्यों को बरसात का मौसम और आचार संहिता लागू होने के कारण कार्य प्रारंभ नहीं किया जा सका था ऐसी अप्रारंभ कार्यों की सूची तैयार कर शासन को प्रेषित किया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री ने रायगढ़ प्रवास के दौरान संजय काम्प्लेक्स दैनिक सब्जी मंडी के निर्माण एवं विकास कार्य के लिए 14 करोड़ फंड जारी करने की घोषणा की थी। जिसकी स्वीकृति 6 जुलाई 2021 में प्रदान की गई थी। लेकिन उक्त निर्माण एवं विकास कार्य को इस साल के अंत तक प्रारंभ नहीं कराया जा सका। निगम की ओर से इतवारी बाजार में सब्जी मंडी अस्थाई रूप से संचालित करने छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड से अस्थाई रूप से भूमि की मांग किया गया है। खास बात यह रही कि छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन मंडी बोर्ड से उसके अधीन इतवारी बाजार के मंडी प्रांगण में सब्जी मंडी अस्थाई रूप से संचालित करने सहमति नहीं दी गई। जिससे संजय काम्प्लेक्स से सब्जी मंडी को स्थानांतरित नहीं कराया जा सका और वहां कार्य शुरू ही नहीं कराया जा सका। इसके अलावा सामुदायिक भवन निर्माण 20.19 लाख कृष्णा विहार में डामरीकरण कार्य 49.59 लाख पुल-पुलिया निर्माण 33.67 लाख सहित सीसी सडक़ निर्माण बीटी रोड मरम्मत कार्य जिनकी कुल लागत 6 करोड़ 71 लाख है। ऐसे सभी कार्य अलग-अलग कारणों से प्रारंभ नहीं कराया जा सका। जिससे नई सरकार के गठन पश्चात राज्य शासन के निर्देश पर सभी कार्यों को निरस्त कर दिया गया है। राजनीति के जानकारों की माने तो सत्ता परिवर्तन के बाद इस तरह की स्थिति बनती ही है कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत कार्य जिसे प्रारंभ नहीं किया जा सका है। ऐसे अप्रारंभ कार्यों को निरस्त कर नए सिरे से प्रस्ताव आमंत्रित कर स्वीकृति की प्रक्रिया अपनाई जाती है। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है। लेकिन गंभीर बात यह है कि रायगढ़ नगर निगम में कांग्रेस की शहर सरकार होने के बाद भी वर्ष 2020-21 से 2023 तक स्वीकृत 151 कार्यों में से 36 कार्यों को प्रारंभ नहीं कर पाना बेहद चिंताजनक है। बताया जाता है कि यह शहर सरकार के निगम क्षेत्र में अधोसंरचना मद के कार्यों को त्वरित गति से प्रारंभ करने की दिशा में गंभीर नहीं होने की स्थिति को दर्शाता है। होना तो यह चाहिए था कि स्वीकृत कार्य निर्धारित समय सीमा पर पूर्ण करने सभी तरह की अड़चनों को समय रहते दूर कर लिया जाता। संभवत शहर सरकार ऐसी व्यावहारिक दिक्कतों को लेकर सजग नहीं दिखी, टेंडर प्रक्रिया पूरी करने, वर्क आर्डर जारी करने जैसे बातों पर उलझी रही और विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लग गई।
फोटो माहापौर काटजू

अब 72 करोड़ के नए प्रस्ताव में नालंदा परिसर शामिल

शहर सरकार के लिए राहत की बात यह है कि रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के 36 अप्रारंभ कार्यों को जहां निरस्त कर दिए गए हैं। वहीं निगम प्रशासन से नए प्रस्ताव मांगे गए हैं। महापौर जानकी काटजू का कहना है कि राज्य शासन के निर्देश पर निगम क्षेत्र के 36 अप्रारंभ कार्य निरस्त किए गए हैं। साथ ही निगम की तरफ से शहर में अलग-अलग निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए 72 करोड़ के नए प्रस्ताव तैयार कर भेजे गए हैं। महापौर ने बताया है कि नए प्रस्ताव में ट्रांसपोर्ट नगर में उन्नयन कार्य के लिए 20 करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया है। इसी तरह रायगढ़ निगम क्षेत्र में नालंदा परिसर निर्माण के लिए 20 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। साथ ही शहर के अलग-अलग क्षेत्र में मुक्तिधाम उन्नयन कार्य एवं नया मुक्तिधाम निर्माण के लिए 3 करोड़ का प्रस्ताव बनाया गया है। पुल-पुलिया के प्रस्ताव सहित सडक़ डामरीकरण के लिए 15 करोड़ और संजय काम्प्लेक्स निर्माण के लिए 14 करोड़ का नया प्रस्ताव तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए प्रेषित किया गया है। महापौर श्रीमती काटजू का कहना है कि पूर्व में 37 सडक़ों का डामरीकरण का कार्य किया गया था। अब प्रस्तावों की मंजूरी मिलने के बाद सीसी सडक़ निर्माण, बीटी सडक़ एवं डामरीकरण सडक़ निर्माण कार्य कराया जाएगा।
शहर सरकार की बड़ी चुनौती, साल के अंत में चुनाव
रायगढ़ नगर निगम में कांग्रेस की शहर सरकार के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के साथ सियासी समीकरण बदल गया है। ऐसे में शासन और सत्ता से तालमेल कर शहर में निर्माण एवं विकास कार्यों को करना महापौर जानकी काटजू के लिए बेहद चुनौती पूर्ण है। बताया जाता है कि कांग्रेस के शासनकाल में महापौर को जहां अपने ही दल के विधायक से तालमेल बिठाने में एड़ी चोटी करनी पड़ी। साथ ही कांग्रेस पार्षदों का एक घड़ा एक अलग गुट की राजनीति में मसरूख रहा। ऐसी स्थिति में विरोधी राजनीतिक दल की सरकार से सामंजस्य से बिठाकर काम करना निश्चित तौर पर चुनौती है। ऐसी स्थिति में जब इसी साल के अंत में नगर निगम में चुनाव होंगे। इस दृष्टि से शहर सरकार के पास महज 10-11 महीने ही शेष हैं। जिनमें अधूरे निर्माण एवं विकास कार्यों को पूर्ण करने के साथ पूर्व में प्रस्तावित कार्यों को नए सिरे से स्वीकृति दिलाकर उन्हें पूर्ण करना होगा। हालांकि राजनीति के जानकार वर्ष 2024 के अंत में होने वाले निगम चुनाव में महापौर के डायरेक्ट इलेक्शन होने की संभावना जाता रहे हैं। ऐसी स्थिति में कांग्रेस अपने को दोहराने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहेगी। वहीं प्रदेश की सत्ता में काबिज भाजपा आने वाले नगरी निकाय चुनाव में शहर सरकार पर कब्जा जमाने की रणनीति बनाएगी। ऐसी स्थिति में आने वाले दिनों में शहर विकास एवं अधोसंरचना मद के काम का श्रेय किसके हिस्से में जाता है यह देखने वाली बात होगी।

निरस्त किये गये कार्य

 संजय काम्प्लेक्स का निर्माण एवं विकास कार्य।
 वार्ड क्र.07 मुक्तिधाम शेड निर्माण कार्य।
 वार्ड क्र.08 बड़े रामपुर में प्रदीप महोविया घर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य।
 वार्ड क्र.22 में सुरभी डेयरी से ट्रांसफार्मर तक सी.सी. सडक़ निर्माण कार्य।
 वार्ड क्र.27 जगन्नाथ पुरम कॉलोनी में शुभ ब्यूटी पार्लर के पास सी.सी. सडक़ निर्माण कार्य।
 वार्ड क्र.12/13 महिला छात्रावास के सामने त्रिकोण चौक निर्माण कार्य।
 वार्ड क्र.16 में दिया मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य।
 वार्ड क्र.31 में हनुमान मंदिर से लेबर कॉलोनी तक सी.सी. सडक़ निर्माण कार्य।
 वार्ड क्र.33 रूपेन्द्र भारद्वाज घर से श्याम घर तक सी.सी. सडक़ निर्माण कार्य।
 वार्ड क्र.33 साहस घर से रूपेन्द्र भारद्वाज घर तक सी.सी. सडक़ निर्माण कार्य।
 वार्ड क्र.34 शेड निर्माण कार्य छत्रपति साहू नगर सराईभदर में।
 वार्ड क्र.09 शंकर मंदिर से फिरत घर तक सी.सी. नाली व शेड निर्माण कार्य।
 वार्ड क्र. 04 कृष्णा विहार में मेन गेट से केडिया घर तक डामरीकरण कार्य।
 वार्ड क्र.05 ढिमरापुर पुरानी बस्ती में कमल घर से सुशील घर के पास पुलिया निर्माण कार्य।
 वार्ड क्र. 08/9 रियापारा चौंक से संबरी स्प्रे पेंटिंग शॉप चंदमारी (रामपुर मेन रोड) तक बी.टी. रोड मरम्मत कार्य।
 वार्ड क्र. 14 सत्तीगुडी चौक से जिन्दल टेक्सटाईल तक बी.टी. रोड मरम्मत कार्य।
 वार्ड क्र. 15 एस.पी. बंगला से सरस्वती प्रतिमा तक बी.टी. रोड मरम्मत कार्य।
 वार्ड क्र.47 बोईरदादर चौंक से विजयपुर चौंक तक बी.टी. रोड मरम्मत कार्य।
 वार्ड क्र.47 कृष्णा बेली चौक से इंदिरा विहार चौंक तक बी.टी. रोड मरम्मत कार्य।
 वार्ड क्र.37 ट्रांसपोर्ट से बेनीकुंज गेट (सावित्री नगर) तक बी.टी. रोड मरम्मत कार्य।
 वार्ड क्र. 40 में हनुमान मंदिर से कपिल देवांगन घर तक सी.सी. सडक़ निर्माण कार्य।
 वार्ड क्र.46 कलगामुड़ा मुख्य मार्ग से ईश्वर उरांव के घर तक बी.टी. रोड मरम्मत कार्य।
 वार्ड क्र.18, 19 सुभाष चौंक / निगम ऑफिस से तुलसी होटल से अंडर ब्रिज की ओर और ओव्हर ब्रिज तक बी.टी. रोड मरम्मत कार्य।
 वार्ड क्र.21 बेलादुला एस.एल.आर.एम. सेन्टर तक बी.टी. रोड मरम्मत कार्य।
 वार्ड क्र.21 श्री राम कलेक्शन से खर्राघाट ब्रिज से प्रगति कोचिंग की ओर बी.टी. रोड मरम्मत कार्य।
 वार्ड क्र. 26/27 शिव मंदिर गार्डन से दुर्गा मंदिर तक बी.टी. रोड मरम्मत कार्य।
 वार्ड क्र. 26/27 ए-वन पैराडाईस से आकाशवाणी की ओर बी.टी. रोड मरम्मत कार्य।
 वार्ड क्र. 10 में अभिमन्यू कशेरा घर से काले खान घर तक सी.सी. सडक़ निर्माण कार्य।
 वार्ड क्र. 16, 39, 40 सत्तीगुड़ी चौंक से कोतरा रोड थाना तक बी.टी. रोड मरम्मत कार्य।
 वार्ड क्र.17 हण्डी चौंक से अनाथालय, रंनकी से दुर्गा टेलर लाल टंकी तक बी.टी. रोड मरम्मत कार्य ।
 वार्ड क्र.29 शहीद चौंक से ललित स्कूल तक बी.टी. रोड मरम्मत कार्य।
 वार्ड क्र.29 में राजेश घर से भूरी घर तक सी.सी. सडक़ निर्माण कार्य।
 वार्ड क्र. 32 शेखर घर से प्रेमचन्द घर से एस.टी.पी. बाउन्ड्रीवॉल तक सी.सी. सडक़ निर्माण कार्य।
 वार्ड क्र.34 मुख्य मार्ग से कल्लू खान के घर तक बी.टी. रोड मरम्मत कार्य।
 वार्ड क्र. 34 में खान घर से फठामुड़ा तालाब तक सी.सी. सडक़ निर्माण कार्य।
 वार्ड क्र. 37 समारू घर से साईं मंदिर नावापारा सी.सी. सडक़ निर्माण कार्य।

You Might Also Like

जनता के सपनो का रायगढ़ बनाना मेरी जिम्मेदारी – ओपी चौधरी’

रिमोट से चल रही विष्णु सरकार- दीपक बैज

मां दुर्गा फुड्स प्रोडक्ट हुआ ब्लैक लिस्ट, 8.50 करोड़ की बैंक गारंटी राजसातशासकीय धान व्यपवर्तन में गंभीर अनियमितता का मामला

किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने के बाद अनाचार

विश्व ओज़ोन दिवस व हिन्दी दिवस पर अदाणी फाउंडेशन ने आयोजित किए विभिन्न कार्यक्रम

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लापरवाह टे्रलर चालक ने ग्रामीण को कुचला, हुई मौत
Next Article वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

खबरें और भी है....

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
एबी-पीएमजेएसवाई के तहत ईलाज में छत्तीसगढ़ का चौथा स्थान
सडक़ हादसे में अड़ानी के डीजीएम की मौत
विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की सबसे ज्यादा जरूरत -सीएम साय
रेलवे स्टेशन में ओएचई कार्य के चलते दो घंटे का रहा ब्लाक

Popular Posts

सीएम हाउस में भाजपा का उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान समारोह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?