NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एक शिक्षक टिकेश्वर ऐसा भी, जिसने क्षेत्र में फैलाया शिक्षा का उजियारा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एक शिक्षक टिकेश्वर ऐसा भी, जिसने क्षेत्र में फैलाया शिक्षा का उजियारा
रायगढ़

एक शिक्षक टिकेश्वर ऐसा भी, जिसने क्षेत्र में फैलाया शिक्षा का उजियारा

lochan Gupta
Last updated: April 1, 2024 11:26 pm
By lochan Gupta April 1, 2024
Share
6 Min Read

रायगढ़। शिक्षक की विद्यालय में भूमिका डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने लिखा है कि समाज में अध्यापक का स्थान महत्वपूर्ण है, वह एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को बौद्धिक परंपराएं तथा तकनीकी कौशल पहुंचाने का केंद्र है, एवम सभ्यता के प्रकाश को प्रज्वलित रखने में सहायता देता है। एक सच्चा अध्यापक जीवन पर्यंत विद्यार्थी बना रहता है। रवींद्रनाथ ठाकुर के शब्दों में एक अध्यापक कभी भी वास्तविक अर्थों में नहीं पढ़ा सकता। जब तक वहां स्वयं अभी सीख ना रहा हो। एक दीपक दूसरे दीपक को कभी भी प्रज्वलित नहीं कर सकता, जब तक कि उसकी अपनी ज्योति जलती ना रहे। शिक्षा संस्कृति के हस्तांतरण, संरक्षण तथा संवर्धन का प्रमुख साधन है। अत: किसी भी देश की शिक्षा वहां की संस्कृति के संदर्भ में ही समझा जा सकती है। शिक्षा की प्रक्रिया में अध्यापक एक महत्वपूर्ण कड़ी है। शिक्षक को छात्र की अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर ज्ञान रूपी प्रकाश दिखाकर मानवता के पथ को आलोकित करने वाला कहा है। ऐसा ही एक शिक्षक रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड के शिक्षक टिकेश्वर पटेल की जिन्होंने कड़ी मेहनत एवं लगन के फलस्वरूप घने वनांचलो के बीच मे शिक्षा की एक ऐसी अलख जगा रखी है। जिससे पूरा क्षेत्र गौरांवित है।

बेहत्तर तालीम और शिक्षक की मेहनत लाई रंग

एक ही सरकारी स्कूल में पढऩे वाले सभी छात्रों ने यह सिद्ध कर दिखाया कि अगर व्यक्ति के अंदर प्रतिभा और लगन है, तो उसे आगे बढऩे से कोई नहीं रोक सकता। यहां तक की गरीबी भी उनकी राह में बाधा नहीं बन सकती। इन बच्चों की तैयारी करने वाले शिक्षक टिकेश्वर पटेल ने यह बताया कि उनके पांचो विद्यार्थियों का चयन हाल ही में निकले सैनिक स्कूल के लिखित परीक्षा में हो गया है। वे सभी आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और यहां तक पहुंचने में शिक्षक टिकेश्वर पटेल के मार्गदर्शन के साथ उनका स्वयं का मेहनत और लगन का बहुत बड़ा योगदान है। आज समाज के उन सभी लोगों को इन बच्चों से सीख लेने की आवश्यकता है। जो शासकीय स्कूलों को कमतर आकते हैं। यह धारणा बन चुकी है कि शासकीय स्कूल में ठीक से पढ़ाई नहीं होती। लेकिन इन बच्चों ने अपनी कड़ी मेहनत एवम लगन से इस धारणा को गलत सिद्ध कर दिया। उन्होंने बताया कि उनके पांचो विद्यार्थी बहुत ही साधारण परिवारों से आते हैं।

इस सरकारी स्कूल के छात्र ने नवोदय, सैनिक एवं जवाहर उत्कर्ष में किया टॉप

नैमिश राठिया के बारे में उन्होंने बताया कि एक लडक़ा नैमिष का चयन सैनिक स्कूल अंबिकापुर होने से स्वयं को बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं साथ में उसका जवाहर उत्कर्ष प्रवेश परीक्षा में भी जिले में टॉप रहने से साथ ही, उन्होंने हाल ही में निकले नवोदय विद्यालय की परीक्षा में चयन होने पर भी उनकी मां की खुशियां के आंसू आंखों मे नहीं समा रहा है। वह बहुत ही गरीब परिवार से हैं। पिता का साया बचपन मे ही उठ चुका था। तथा मां शकुंतला रोजी मजदूरी करके अपने दोनों बच्चों को अच्छी तालीम हासिल करने के लिए शिक्षक टिकेश्वर पटेल का मार्गदर्शन मिला। और आज सभी सभी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षा में जिले में टॉप कर अपना एवं गुरु जनों का नाम रोशन कर रहा है। दूसरे छात्र ईशान गुप्ता के पिता पेशे से एक कंपनी में मजदूरी कार्य करते हैं तथा माता सुदेशना गुप्ता एक साधारण गृहणी है, जो किसी तरह से अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। ऐसे में इन सभी बच्चों का सैनिक स्कूल में चयन उनके लिए हर्ष के साथ-साथ चिंता का भी विषय है। क्योंकि सैनिक स्कूल की फीस काफी ज्यादा होती है तीसरे छात्र इंद्रजीत पटेल के पिता पेशे से एक कृषक है और अच्छी तरह से कृषि का कार्य करते हैं, उसकी माता कृष्णा पटेल सामान्य गृहणी है। इस प्रकार देव गवेल ने सैनिक स्कूल में पूरे जिले में टॉप किया है,तथा हिमांशी सिदार ने नवोदय विद्यालय में टॉप किया है एवं नैमिश राठिया ने जवाहर उत्कर्ष में टॉप कर यह साबित कर दिया कि सरकारी स्कूल में अच्छी से अच्छी तालीम मिल सकती है। इन सभी के माता-पिता ने शिक्षक टिकेश्वर पटेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके बच्चों का सफलता का सारा श्रेय आप दोनो शिक्षक को ही जाता है।

कोमल प्रधान भी नवोदय विद्यालय में हुई चयनित

नवोदय विद्यालय में चयनित होनें वाले छात्र-छात्राओं में अमलीपाली शासकीय स्कूल में अध्यनरत कोमल प्रधान पिता हरिशंकर प्रधान व माता डेरूती प्रधान का भी चयन किया गया है। गौरतलब रहे कि कोमल प्रधान भी टिकेश्वर पटेल तथा उज्जल लक्ष्य यू ट्यूब चौनल के संचालक नारायण प्रसाद देवांगन के मार्गदर्शन में अध्ययन कर रही थी। कोमल प्रधान के इस चयन के बाद अमलीडीह की प्रधान पाठक श्रीमती सावित्री सिदार व शा. प्राथमिक शाल सुमडा के प्रधान पाठक कुंजबिहारी सिदार ने भी कोमल को काफी सहयोग किया और उसके चयन पर उसके पूरे परिवार को बधाई देते हुए कोमल के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

You Might Also Like

ठंड की दस्तक होते ही गर्म कपड़ों की सज गया बाजार

सडक़ दुर्घटना में किशोर की मौत

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जिले के प्राथमिक शिक्षण गतिविधि की प्रशंसा की

पदभार ग्रहण करते ही कार्तिकेया ने सम्हाला मोर्चा

वॉल पेंटिंग से दिया गया शत प्रतिशत मतदान का नारा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दिल्ली-चेन्नई क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाते दो पकड़ाये
Next Article शराबियों से तंग आकर गांव की महिलाएं थाना पहुंची

खबरें और भी है....

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले में 421 गर्भवती महिलाओं की जांच
स्वास्थ्य अमले ने किया स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने औचक निरीक्षण
नशे के सौदागरों पर जशपुर पुलिस का बड़ा प्रहार
पत्थलगांव में सडक़ सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक बाइक रैली
सियान गुड़ी बना वरिष्ठ नागरिकों के लिए संपूर्ण सेवा केंद्र

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले में 421 गर्भवती महिलाओं की जांच
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?