रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम और एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के संयुक्त सहयोग से रायगढ़ में लौह एवं इस्पात क्षेत्र के लिए तीन दिवसीय सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पहल के अंतर्गत संचालित होगा, जिसका उद्देश्य डैडम् इकाइयों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और दक्षता को बढ़ाना है।
प्रशिक्षण में लौह एवं इस्पात उद्योग से जुड़े उद्यमियों, संभावित उद्यमियों, फैब्रिकेटर्स, वेल्डर्स तथा तकनीकी कार्यकर्ताओं को व्यवसायिक अवसरों, तकनीकी उन्नयन, गुणवत्ता मानकों, शासकीय योजनाओं, बैंक ऋण सुविधाओं और आवश्यक अनुपालन प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम प्रतिभागियों को उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल और ज्ञान प्रदान करेगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों से शीघ्र पंजीयन करने की अपील की गई है। पंजीयन और अधिक जानकारी के लिए हिमांशु कुमार (मो. 8340706563) या ईमेल पर संपर्क किया जा सकता है।
लौह व इस्पात के क्षेत्र में तीन दिवसीय सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन
लौह व इस्पात के क्षेत्र में तीन दिवसीय सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का होगा आयोजन



