NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गाइनकोलॉजिस्ट लीना पुरैन के सिद्ध हस्त हाथों से हुए आपरेशन से महिला को मिला नव जीवन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गाइनकोलॉजिस्ट लीना पुरैन के सिद्ध हस्त हाथों से हुए आपरेशन से महिला को मिला नव जीवन
रायगढ़

गाइनकोलॉजिस्ट लीना पुरैन के सिद्ध हस्त हाथों से हुए आपरेशन से महिला को मिला नव जीवन

सिद्धेश्वर हॉस्पिटल में सेवारत महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर लीना ने महिलाओं से कहा जागरूकता आवश्यक

lochan Gupta
Last updated: February 19, 2026 11:41 pm
By lochan Gupta February 19, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। बीते दिनों सिद्धेश्वर हॉस्पिटल में गाइनकोलॉजिस्ट डॉक्टर लीना पुरैन के सिद्ध हस्त हाथों से हुए जटिल ऑपरेशन से 5 वर्षों से अत्यधिक मासिक धर्म रक्तस्राव से पीडि़त महिला को नया जीवन मिला। आपरेशन के संबंध में मीडिया से चर्चा करते हुए महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर लीना पुरैन ने कहा बीमारियों को जानलेवा बनने से रोकने के लिए जागरूकता आवश्यक है।ऐसे ही एक मसले में किए गए ऑपरेशन का जिक्र करते हुई उन्होंने कहा एक महिला पिछले चार पांच वर्षों से मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के साथ तेज़ पेट दर्द की शिकायत से परेशान थीं। इलाज हेतु संपर्क में आने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि लगातार अनदेखी की वजह से उसकी यह समस्या जानलेवा हो गई। बीमारियों के संबंध में कराई गई आवश्यक जांच रिपोर्ट में गर्भाशय का आकार बढ़ा हुआ पाया गया, जिसमें एडिनोमायोमा के साथ साथ लगभग 10म10 सेमी का इंट्राम्यूरल फाइब्रॉइड मौजूद था। साथ ही बाईं अंडाशय में मरोड़ भी पाया गया। लगातार रक्तस्राव की वजह से महिला रोगी का हीमोग्लोबिन स्तर घटकर 6 ग्राम/डीएल तक पहुँच गया। फिर 3 युनिट ब्लड लगया यगा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए इस हेतु आपरेशन का निर्णय लिया गया।
आपरेशन टोटल एब्डॉमिनल हिस्टरेक्टॉमी विद बायलेटरल साल्पिंगो-ओओफोरेक्टॉमी (टीएएच+बीएसओ) किया गया। लगभग 2 घंटे तक चले इस आपरेशन में एंथेसिया डॉक्टर गंजेंद्र पटेल,के साथ सनद,जग्गू का सहयोग रहा। महिला रोग विशेषज्ञ ने कहा लंबे समय तक मासिक धर्म में अत्यधिक रक्तस्राव को नजरअंदाज करने से महिलाओं को गंभीर एनीमिया सहित अन्य जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। समय पर जांच के साथ यदि सही उपचार मिले तो जानलेवा स्थितियों के अलावा आपरेशन से बचा जा सकता है। डॉक्टर लीना ने महिलाओं को दिए जागरूकता संदेश में कहा लंबे समय तक मासिक धर्म में अत्यधिक रक्तस्राव और लगातार पेट दर्द को नजऱअंदाज़ करना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। हाल में ही किए गए महिला का आपरेशन बीमारी की अनदेखी का परिणाम था। समय रहते महिला का आपरेशन किये जाने से महिला को नया जीवन मिला। यदि माहवारी के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव हो बार-बार चक्कर, कमजोरी या थकान महसूस हो या पेट में लगातार दर्द बना रहे अविलंब निकटतम स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह ले। महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी है। जीवन शैली दिनचर्या एवं खान पान में भी सुधार को उन्होने आवश्यक बताया।

You Might Also Like

सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी तंत्र मजबूत करें : कलेक्टर सिन्हा

जिला भाजपा कार्यालय में मनाई गई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

औघड़ की मड़ई जिगना में नि:शुल्क नेत्र शिविर के आयोजन से 168 मरीजों को मिला लाभ

दशहरा पर्व में बढ़ी लोगों की आवाजाही

श्री रामलला दर्शन योजना से श्रद्धालुओं के सपने हो रहे साकार, 102 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रतिभाशाली भाई-बहन अनुराग आस्था की ओपी चौधरी ने दी बधाई
Next Article सेक्टर स्तरीय खो खो पुरुष प्रतियोगिता का विजेता बनी जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा

खबरें और भी है....

10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 36.97 लाख रुपए की ठगी
होली त्यौहार से पहले बदमाशों की धरपकड़ करने के निर्देश
किशोरी से गैंग रेप, गला घोंटकर जंगल में फेंका
कुल्हाड़ी से संघातिक प्रहार कर बेटी की कर दी हत्या

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
10वीं पास बना रहा था डॉक्टर-पोस्ट मास्टर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?