रायगढ़। नई दिल्ली के भारत मंडपम, में आयोजित ‘इंडिया ्रढ्ढ इम्पैक्ट समिट’ में रायपुर के होनहार प्रतिभाशाली भाई-बहन अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने ‘इंडिया एआइ इंपैक्ट बिल्डथॉन’ में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किए जाने पर विधायक रायगढ़ छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बधाई दी है। उन्होंने बताया अनुराग और आस्था द्वारा विकसित आई ऐप ‘कर्तव्य’ वास्तविक आवाज और एआई-निर्मित आवाज में के बीच अंतर पहचानने में सक्षम है। डिजिटल धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने में सहायक यह ऐप तकनीक को सामाजिक सरोकारों से जोडऩे का एक प्रेरणादायी उदाहरण है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ओपी चौधरी ने भाई बहन को बढ़ाई देते हुए उज्जवल और सफल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनायें प्रेषित की है।



