NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: घर घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, दो जेल दाखिल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > घर घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, दो जेल दाखिल
रायगढ़

घर घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, दो जेल दाखिल

lochan Gupta
Last updated: February 17, 2026 12:04 am
By lochan Gupta February 17, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में महिला एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई के क्रम में रायगढ़ जिले की महिला थाना की टीम ने घर में घुसकर नाबालिग बालिका से छेडख़ानी करने वाले दो आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
महिला थाना में 14 फरवरी को पीडि़ता की मां द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 13 फरवरी की रात्रि करीब 11:30 बजे गांव का रोहन उरांव और पवन कुमार मिंज घर के पीछे से उनके मकान में घुसकर कमरे में सो रही उसकी नाबालिग बालिका के साथ गलत नियत से छेडख़ानी करने लगे। बालिका के चिल्लाने पर परिजन जाग गए और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर दोनों आरोपी छिप गए। पड़ोसियों द्वारा पकडऩे का प्रयास करने पर आरोपी हाथ छुड़ाकर जंगल की ओर भाग गए। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर महिला थाना में धारा 331(4), 74, 75(2), 3(5) बीएनएस 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम की सक्रियता से दोनों आरोपियों को शीघ्र ही हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी रोहन उरांव पिता दिलबंधु उरांव उम्र 20 वर्ष एवं पवन कुमार मिंज पिता स्व. जोहन मिंज उम्र 25 वर्ष, दोनों निवासी उर्दना थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, आरक्षक संदीप भगत एवं महिला थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

You Might Also Like

किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

छग में युक्तियुक्तकरण नीति को निरस्त कर शिक्षा में सुधार को लेकर आम आदमी पार्टी हुई मुखर

महाराजा अग्रसेन के दान धर्म के मार्ग का अनुशरण कर रहा अग्र समाज : जीवर्धन चौहान

पूज्य अघोरेश्वर के महानिर्वाण दिवस पर शहरवासियों ने किया पुण्य स्मरण

मन के जज्बात को बच्चों ने कैनवास पर उतारकर समाज को दिया संदेश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बुचडखाना ले जाते आधे दर्जन गौ वंश को कराया गया मुक्त
Next Article विभागों के निष्क्रिय खातों पर जमकर बिफरे कलेक्टर

खबरें और भी है....

नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
महाशिवरात्रि पर बरगढ़ धाम में 272 लोगों ने की ‘घर वापसी’
उत्कल एक्सप्रेस में गांजा की तस्करी, तीन किलो मादक पदार्थ के साथ युवक पकड़ाया
रोहन आत्महत्या कांड में परिजनों को न्याय दिलाने सर्वसमाज आये आगे-करण
नगर पंचायत तमनार के पहले अध्यक्ष बने अश्वनी पटनायक

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नए थीम के साथ 24 को पेश होगा छग का बजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?