NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रफ्तार पर ब्रेक : नेशनल हाईवे पर 25 किमी तक मवेशियों का कब्जा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > रफ्तार पर ब्रेक : नेशनल हाईवे पर 25 किमी तक मवेशियों का कब्जा
जशपुरनगर

रफ्तार पर ब्रेक : नेशनल हाईवे पर 25 किमी तक मवेशियों का कब्जा

lochan Gupta
Last updated: February 16, 2026 12:18 am
By lochan Gupta February 16, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। खरीफ की फसल कट चुकी है, खेत खाली हो चुके हैं और किसानों ने मवेशियों को खुला छोड़ दिया है। अब मवेशी खेतों के साथ-साथ सडक़ों पर घूम रहे हैं। मवेशी सिर्फ गांव की सडक़ों पर ही नहीं हैं, बल्कि नेशनल हाइवे-43 पर भी मंडरा रहे हैं। मवेशियों की वजह से एनएच-43 पर हालत यह है कि सडक़ पर गाडिय़ों की वजह से कम और मवेशियों के कारण ज्यादा जाम लग रहा है। गाडिय़ों जगह-जगह अटक रही हैं और हादसे का भी खतरा बना हुआ है। एनएच-43 पर गिरांग से लेकर शंख नदी पुल तक सडक़ पर मवेशियों का जायजा लिया। सडक़ पर 25 किमी तक 18 जगहों पर मवेशियों के चलते जाम की स्थिति सामने आई। गिरांग मोड़ पर ही बड़ी संख्या में मवेशी सडक़ और सडक़ किनारे नजर आए। वहीं घोलेंग पहुंचने से पहले दो जगह पर सडक़ किनारे मवेशी चर रहे थे। घोलेंग का चर्च गेट पार करने के बाद पांडुल मोड़ के पास भेड़ों का झुंड सडक़ पार हो रहा था। इसके बाद झरगांव नाला, झरगांव मोड़ के पास, आगडीह से पहले, महुआटोली के पास, टेकुल मोड़ के पास, रूपसेरा नदी के पास, भलमंडा चौक, भलमंडा जंगल में चार जगहों पर, भद्रकाली ढाबा के पास, कुल्डा गांव के पास दो जगहों पर, लोदाम घुसने से पहले, टोल प्लाजा पार करने के बाद, ग्राम साईंटांगरटोली के पास भी हमें मवेशी सडक़ पर घूमते नजर आए। अधिकांश जगहों पर मवेशी सडक़ किनारे पर चरते हुए देखे गए थे। कुछ जगहों पर चरवाहा मवेशियों को सडक़ किनारे हांकते हुए ले जा रहे थे। मवेशियों को सडक़ पर देखकर वाहन धीरे करने की जरूरत इसलिए भी पड़ती है क्योंकि मवेशी अचानक दौडक़र सडक़ के बीच आ सकते हैं। गाय-बैल के मामले में ऐसा कम होता है, पर बकरियों की झुंड के वजह से ऐसा खतरा हमेशा बना रहता है। कई दुर्घटनाओं की मुख्य वजह सडक़ पर मवेशी होते हैं।
धान कटाई के बाद पशुपालक अपने घरों में मवेशी बांधकर रखना बंद कर देते हैं। ठंड और बरसात दोनों ही खेती का ऑफ सीजन माना जाता है। पशुपालक अपने मवेशियों को रोजाना सुबह चरने के लिए छोड़ देते हैं। कई गांव में चरवाहे की व्यवस्था भी नहीं होती है। कई पशुपालकों के मवेशी चरकर रोज शाम घर लौट जाते हैं तो कई पशुपालकों को तीन चार दिन बाद अपने मवेशी ढूंढऩे भी पड़ते हैं। सडक़ किनारे बसे गांव में चारागाह की जमीन का भी अभाव है। हमें अक्सर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को लेकर रांची या अंबिकापुर जाना पड़ता है। रेफर केस में मरीजों को जल्द से जल्द दूसरे अस्पताल पहुंचाना होता है। दिन में एनएच पर चलने के दौरान ट्रैफिक के अलावा मवेशियों की वजह से भी काफी ब्रेक लगाना पड़ता है। इससे हमें तय समय से ज्यादा वक्त पहुंचने में लग जाता है। यह कोई समस्या नहीं है। रात के वक्त सडक़ पर मवेशियों की समस्या कम होती है।

You Might Also Like

16 किलो गांजा के साथ निगरानी बदमाश गिरफ्तार

सीएएएफ जवान बनकर सरकारी नौकरी देने का दिया ऑफर (छोटा)

जशपुर में छह साल बाद रेट टमाटर 1 रु. किलो

पार्षदों के सवालों का जवाब नहीं दे सके सीएमओ

आस्था का सम्मान: लोदाम छठ घाट तक पक्का मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नगरीय निकायों में ऐतिहासिक जनादेश का एक वर्ष, सुशासन, पारदर्शिता और विकास पर जनता की मुहर : सीएम साय
Next Article सीएम साय की पहल से नारायणपुर में विकास की पकड़ी रप्तार

खबरें और भी है....

सूर्या ‘सेना’ के आगे पाक का सरेंडर, 61 रनों से भारत ने चटाई धूल, वर्ल्ड कप में अब 8-1 की बढ़त
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बाबा धाम-सीएम
जिंदल के गर्म राखड़ में घुसने से महिला झुलसी, उपचार के दौरान मौत
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
ग्राहक तलाशते चोरी की बाईक के साथ दो पकड़ाये

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सूर्या ‘सेना’ के आगे पाक का सरेंडर, 61 रनों से भारत ने चटाई धूल, वर्ल्ड कप में अब 8-1 की बढ़त
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?