NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम साय की पहल से नारायणपुर में विकास की पकड़ी रप्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > सीएम साय की पहल से नारायणपुर में विकास की पकड़ी रप्तार
जशपुरनगर

सीएम साय की पहल से नारायणपुर में विकास की पकड़ी रप्तार

lochan Gupta
Last updated: February 16, 2026 12:19 am
By lochan Gupta February 16, 2026
Share
4 Min Read

नगरवन शिव मंदिर ‘महादेव गुड़ी’ मार्ग पर कपरी नाला में 2 करोड़ 98 लाख की लागत से स्टॉपडेम सह पुलिया निर्माण कार्य प्रारंभ, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, ग्रामीणों में खुशी की लहर
नारायणपुर। क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को आखिरकार सरकार ने धरातल पर उतार दिया है। विष्णु देव साय की पहल और विशेष रुचि के बाद नारायणपुर के ऐतिहासिक नगरवन शिव मंदिर (महादेव गुड़ी) के समीप कपरी नाला पर स्टॉपडेम सह पुलिया निर्माण कार्य विधिवत प्रारंभ हो गया है। जल संसाधन विभाग द्वारा इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए 2 करोड़ 98 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके बाद निर्माण एजेंसी ने स्थल पर कार्य शुरू कर दिया है। यह परियोजना बरडांड से महादेव गुड़ी होते हुए चारभांटी मार्ग तक आवागमन को सुगम बनाएगी। बरसात के दिनों में कपरी नाला उफान पर होने से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब स्टॉपडेम सह पुलिया बनने से यह समस्या स्थायी रूप से समाप्त होने की उम्मीद है।

स्टॉपडेम सह पुलिया से ग्रामीणों को बहुआयामी लाभ

पेयजल, निस्तार, सिंचाई और भू-जल संवर्धन को मिलेगा मजबूती इस निर्माण कार्य से क्षेत्र को कई स्तरों पर लाभ मिलने वाला है  बरसात में नाला पार करना जोखिम भरा होता था। पुलिया निर्माण के बाद स्कूली बच्चों, किसानों, महिलाओं और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम मार्ग मिलेगा। गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा। स्टॉपडेम में जल संग्रहण होने से ग्रामीणों को निस्तार और घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध रहेगा। गर्मी के मौसम में भी जल संकट की समस्या काफी हद तक कम होगी। इस परियोजना का सबसे बड़ा लाभ किसानों को मिलेगा। जल संग्रहण से लगभग 75 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई संभव हो सकेगी। किसान स्वयं के साधनों से खेतों तक पानी पहुंचाकर फसल उत्पादन बढ़ा सकेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। स्टॉपडेम के कारण पानी का ठहराव होगा, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भू-जल स्तर बढ़ेगा। हैंडपंप और कुओं में पानी की उपलब्धता सुधरेगी। नगरवन शिव मंदिर (महादेव गुड़ी) क्षेत्र धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है। सडक़ और पुलिया निर्माण से श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान होगी, जिससे क्षेत्र में धार्मिक गतिविधियों और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

ग्रामीणों ने जताया आभार, कहा- वर्षों की मांग अब  हुई पूरी

ग्रामीणों का कहना है कि कपरी नाला पर डेम सह पुलिया निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। बरसात में गांव का यह मार्ग बन्द हो जाता था और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता था। अब निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है। स्टॉपडेम सह पुलिया निर्माण कार्य न केवल एक बुनियादी ढांचा परियोजना है, बल्कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था, कृषि विकास, जल संरक्षण और धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने वाला कदम है। आने वाले समय में यह परियोजना नारायणपुर क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास का मजबूत आधार साबित होगी।

You Might Also Like

जशपुर में पकड़ाए झारखंड के गौ तस्कर

श्री जगन्नाथ महाप्रभु जी का सुना वेष : देवशयनी एकादशी पर हुआ भव्य आयोजन

्रकार्यकर्ताओं और मतदाताओं को साधने, पसीना बहा रहें हैं राधेश्याम राठिया

वेदांश राइस मिल सील, जांच में 9700 क्विंटल धान की पाई गई कमी

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम सिरिटोली में लगाया गया ट्रांसफार्मर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रफ्तार पर ब्रेक : नेशनल हाईवे पर 25 किमी तक मवेशियों का कब्जा
Next Article अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति स्थल स्थापना दिवस पर उमड़ी आस्था

खबरें और भी है....

सूर्या ‘सेना’ के आगे पाक का सरेंडर, 61 रनों से भारत ने चटाई धूल, वर्ल्ड कप में अब 8-1 की बढ़त
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बाबा धाम-सीएम
जिंदल के गर्म राखड़ में घुसने से महिला झुलसी, उपचार के दौरान मौत
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
ग्राहक तलाशते चोरी की बाईक के साथ दो पकड़ाये

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सूर्या ‘सेना’ के आगे पाक का सरेंडर, 61 रनों से भारत ने चटाई धूल, वर्ल्ड कप में अब 8-1 की बढ़त
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?