NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: हत्या के प्रयास मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त फरसी जप्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > हत्या के प्रयास मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त फरसी जप्त
रायगढ़

हत्या के प्रयास मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त फरसी जप्त

सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

lochan Gupta
Last updated: February 15, 2026 12:33 am
By lochan Gupta February 15, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। 12 फरवरी की रात्रि पुरानी बस्ती खरसिया में दो पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पुलिस चौकी खरसिया ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्रार्थिया श्रीमती सरस्वती बाई श्रीवास (उम्र 58 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 6 पनखतियापार खरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 फरवरी की रात लगभग 7:30 बजे उनका पुत्र अश्वनी श्रीवास घर के बाहर गली में खड़ा था। उसी दौरान पड़ोसी संजय बेरा एवं उसका पुत्र अजीत बेरा पुरानी रंजिश को लेकर अश्वनी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव के लिए पहुंची सरस्वती बाई के साथ भी संजय बेरा की पत्नी मिठ्ठू बेरा ने मारपीट की। आरोप है कि अजीत बेरा अपने घर से लोहे का हथियार (फरसी) लाकर अश्वनी पर जान से मारने की नीयत से हमला किया।
मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। घायल अश्वनी श्रीवास एवं प्रार्थिया का सिविल अस्पताल खरसिया में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। अश्वनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे फोर्टिस जिन्दल अस्पताल रायगढ़ रेफर किया गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 118(1) एवं 109 भारतीय न्याय संहिता जोड़ी गई है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी एवं स्टाफ द्वारा तत्काल कार्रवाई कर आरोपी जीत उर्फ अजीत बेरा (20 वर्ष), संजय बेरा (50 वर्ष) एवं श्रीमती मिठ्ठू बेरा (43 वर्ष), सभी निवासी पुरानी बस्ती पनखतियापार वार्ड नं. 06 खरसिया को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना करना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त फरसी जप्त कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You Might Also Like

पोलो: नवीन जिन्दल का शानदार प्रदर्शनए टीम जिन्दल पैंथर ने डेल्टा पोलो को हराया

प्रदेश में 60 प्रतिशत लोग बवासीर से पीडि़त

तमनार के कोल माइंसों में क्षमता से ज्यादा चल रही बाहरी गाडिय़ां

रेल लाइन पार करते नजर आया गजराजों का बड़ा दल

एट्रोसिटी मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कन्या शाला के स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री ओपी
Next Article फर्जी अंकसूची से डाकपाल की नौकरी हथियाने की कोशिश

खबरें और भी है....

सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद
सीएम साय ने पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक बेनकाब
बेकाबू ट्रेलर पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?