रायगढ़। बीएस प्लांट का एक श्रमिक कल रात को लेबर क्वाटर में सो रहा था, इस दौरान देर रात जब उसकी पत्नी उसे जगाने का प्रयास कि तो वह अचेत हालत में पड़ा था, जिसे अस्पताल लेकर आए तो मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कचकलिया निवासी गनेश सिदार पिता शहद राम सिदार (32 वर्ष) विगत कई माह से तराईमाल स्थित बीएस प्लांट में मजदूरी का काम करता था। इससे अपनी पत्नी के साथ प्लांट के लेबर क्वाटर में रहता था। वहीं बुधवार रात करीब 8 बजे उसने सोने चला गया, इससे देर रात जब उसकी पत्नी खाना पकाकर जब उसे खाने के लिए उठाने गई तो वह अचेत पड़ा था, इससे काफी देर तक उसे जगाने का प्रयास की लेकिन नहीं जगने पर उसने आसपास रह रहे अन्य श्रमिकों को इसकी सूचना दी, जिससे रात करीब दो बजे के आसपास उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
संदिग्ध हालत में श्रमिक की मौत



