NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एम्स में नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > एम्स में नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
रायपुर

एम्स में नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर ठगे 6 लाख, पैसे मांगने पर वीडियो वायरल करने की धमकी

lochan Gupta
Last updated: February 15, 2026 12:11 am
By lochan Gupta February 15, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर के एम्स में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 25 वर्षीय युवती से करीब 6 लाख रुपए की ठगी और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीडि़ता का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रितेश चंद्राकर को कवर्धा से गिरफ्तार कर लिया है। आमानाका थाना पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी। पुलिस के मुताबिक, कवर्धा जिले के पांडातराई निवासी रितेश चंद्राकर (26) ने करीब दो साल पहले युवती से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को एम्स रायपुर में कार्यरत बताया और अधिकारियों से ऊंची पहुंच होने का दावा किया। आरोपी ने युवती को भरोसा दिलाया कि वह उसकी नौकरी एम्स रायपुर में लगवा देगा। इसी भरोसे में आकर युवती ने आरोपी को अलग-अलग किस्तों में करीब 6 लाख रुपए दे दिए। बताया जा रहा है कि युवती ने यह रकम कर्ज लेकर जुटाई थी। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी ने उसे विश्वास दिलाने के लिए एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी दिया। युवती जब ज्वाइनिंग लेटर लेकर एम्स पहुंची, तब उसे पता चला कि दस्तावेज फर्जी हैं और उसके साथ ठगी हुई है। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने उसे आमनाका स्थित एक होटल में बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। जब युवती को ठगी का पता चला तो उसने आमनाका थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को कवर्धा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ ठगी, दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

You Might Also Like

भिनभिनाती मक्खियों के बीच बना रहा था ब्रेड, चांद ब्रेड फैक्ट्री सील

दीपक बैज, भूपेश बघेल और चरणदास महंत दिल्ली में

ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाला गिरोह पकड़ाया

छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति नवंबर तक

सीएम विष्णुदेव साय गृह ग्राम बगिया में करेंगे मतदान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली से परेशान स्वास्थ्य कर्मी, बीएमओ को सौंपा ज्ञापन
Next Article रायपुर एयरपोर्ट में इंडिगो की रफ लैंडिंग, बड़ा हादसा टला

खबरें और भी है....

सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद
सीएम साय ने पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक बेनकाब
बेकाबू ट्रेलर पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?