NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ जिला मुख्यालय की तीन सडक़ेें बनेगी फोरलेन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > रायगढ़ जिला मुख्यालय की तीन सडक़ेें बनेगी फोरलेन
रायपुर

रायगढ़ जिला मुख्यालय की तीन सडक़ेें बनेगी फोरलेन

रायपुर, दुर्ग सहित कई जिलों में 90.5 किमी के 15 फोरलेन सडक़ों का होगा निर्माण, लोक निर्माण विभाग द्वारा 708 करोड़ स्वीकृत

lochan Gupta
Last updated: April 9, 2026 12:03 am
By lochan Gupta April 9, 2026
Share
6 Min Read

रायपुर। प्रदेशवासियों को यातायात के लिए मजबूत और चौड़ी सडक़ें उपलब्ध कराने लोक निर्माण विभाग ने 15 फोरलेन सडक़ों के निर्माण के लिए 708 करोड़ 21 लाख 35 हजार रुपए मंजूर किए हैं। हाल ही में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत इस राशि से विभिन्न जिलों में कुल 90.5 किमी फोरलेन सडक़ों का निर्माण किया जाएगा। इनके निर्माण से प्रमुख सडक़ों पर सुगम यातायात और जॉम से मुक्ति के साथ ही यात्रा का समय घटेगा। फोरलेन सडक़ों से सुरक्षित यातायात के साथ ही आर्थिक विकास को भी मजबूती मिलेगी। इससे कृषि, व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। जिसमें रायगढ़ जिला मुख्यालय की तीन वो सडक़ें शामिल है, जहां यातायात का जबरदस्त दबाव बना रहता है। इन सडक़ों के चौड़ीकरण व फोरलेन सडक़ की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। इन मार्ग पर फोरलेन सडक़ बनने से न केवल यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आने की संभावना से इंनकार नहीं किया जा सकता।
लोक निर्माण विभाग ने रायगढ़ में ढिमरापुर चौक से कोतरा थाना चौक तक 2.50 किमी के फोरलेन चौड़ीकरण के लिए 41 करोड़ 49 लाख रुपए, रायगढ़-कोतरा-नंदेली राज्य मार्ग के किमी 1 से किमी 5 तक के फोरलेन चौड़ीकरण के लिए 55 करोड़ 29 लाख रुपए, रायगढ़-लोईंग-महापल्ली मुख्य जिला मार्ग के किमी 1 से किमी 5 तक विद्युतीकरण सहित फोरलेन चौड़ीकरण के लिए 81 करोड़ 48 लाख रुपए तथा 6 किमी तमनार फोरलेन बायपास के निर्माण के लिए 152 करोड़ 17 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं।
लोक निर्माण विभाग ने दुर्ग जिले में दुर्ग-धमधा-बेमेतरा अंडर ब्रिज से अग्रसेन चौक तक 0.5 किमी फोरलेन मार्ग के लिए तीन करोड़ 41 लाख रुपए, स्मृति नगर पेट्रोल पंप से आई.आई.टी. जेवरा सिरसा तक 7 किमी फोरलेन सडक़ के लिए 20 करोड़ 64 लाख रुपए, मिनी माता चौक से महाराजा चौक-ठगड़ा बांध तक 4.70 किमी फोरलेन मार्ग के लिए 28 करोड़ 58 लाख रुपए तथा महाराजा चौक से बोरसी चौक तक 1.80 किमी फोरलेन सडक़ के लिए 23 करोड़ 97 लाख रुपए मंजूर किए हैं।
रायपुर जिले में अभनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 में 2.8 किमी लंबाई के फोरलेन में उन्नयन के लिए 17 करोड़ 9 लाख रुपए, राजिम में नवीन मेला स्थल से लक्ष्मण झूला तक 3.50 किमी फोरलेन सडक़ के निर्माण के लिए 34 करोड़ 20 लाख रुपए, अंबिकापुर में गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक 5 किमी लंबाई के फोरलेन चौड़ीकरण के लिए 61 करोड़ 34 लाख रुपए, बिलासपुर में 13.40 किमी कोनी-मोपका फोरलेन बायपास मार्ग के लिए 82 करोड़ 80 लाख 26 हजार रुपए एवं कोटा-लोरमी-पंडरिया मार्ग में 21 किमी सडक़ के फोरलेन चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 14 करोड़ 71 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।
लोक निर्माण विभाग ने जशपुर जिले में कुल 7.30 किमी लंबाई के तीन सडक़ों के फोरलेन में उन्नयन एवं मजबूतीकरण के लिए 36 करोड़ 85 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें 2 किमी लंबा पत्थलगांव के इंदिरा चौक से जशपुर रोड, 1.50 किमी लंबा इंदिरा चौक से अंबिकापुर रोड तथा 3.80 किमी लंबा इंदिरा चौक से रायगढ़ रोड शामिल हैं। विभाग ने कबीरधाम जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के किमी 50 से किमी 57 तक फोरलेन में उन्नयन और डिवाइडर निर्माण के लिए भी 54 करोड़ 21 लाख रुपए मंजूर किए हैं।

ओपी का प्रयास से बदल रही शहर की तस्वीर

रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक व प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत हैं। लंबे समय से शहर से लगे प्रमुख मार्गों में भारी वाहनों के अलावा यातायात का जबरदस्त दबाव को विधायक चौधरी ने गंभीरता से लिया। एक ओर जहां शहर के हृदय स्थल में आक्सीजोन, बेलादुला मरीन ड्राइव में नालंदा परिसर, गजमार पहाड़ी पर पर्यटन स्थल, शनि मंदिर से एसईसीएल रपटा तक मरीन ड्राइव का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है, जो कुछ ही दिनों बाद अपने मूल स्वरूप में दिखाई देंगे। विधायक का शहर विकास के प्रति यह जुझारुपन यह दिखाता है कि आने वाले दिनों में शहर की तस्वीर बदलने वाली है। शहर के चारों ओर बहुप्रतिक्षित फोरलेन सडक़ का निर्माण होना आने वाले दिनों में मिल का पत्थर साबित होगा। बताया जाता है कि इन फोरलेन सडक़ों के लिए विधायक ओपी चौधरी ने अथक प्रयास किया और उनके प्रयास से आज लोकनिर्माण विभाग द्वारा निर्माण कार्य के लिए राशि भी स्वीकृत कर दी गई है।

‘राज्य में बेहतर और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। फोरलेन सडक़ों का विस्तार केवल यातायात सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की आर्थिक प्रगति का मजबूत आधार भी तैयार करता है। लोक निर्माण विभाग द्वारा अधोसंरचना विकास में बड़े पैमाने पर निवेश कर कनेक्टिविटी को सुदृढ़ किया जा रहा है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संतुलित विकास को नई गति मिलेगी।’
अरुण साव, उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री

You Might Also Like

हाफ नहीं होगा बिजली बिल- विजय शर्मा

तीन अलग-अलग जगहों पर देर-रात भडक़ी आग

डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर सीएम साय ने दी शुभकामनाएं

वनवासियों की आय बढ़ाने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध : सीएम

3 लाख भेजकर सरकारी-कर्मचारी से 33 लाख की ऑनलाईन ठगी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article फसल विविधीकरण से समृद्धि की ओर बढ़ते कदम

खबरें और भी है....

रायगढ़ जिला मुख्यालय की तीन सडक़ेें बनेगी फोरलेन
फसल विविधीकरण से समृद्धि की ओर बढ़ते कदम
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं-आयुक्त क्षत्रिय
जंगल में एक ही फंदे पर लटकती मिली युवक-युवती की लाश
6 साल छोटे बॉयफ्रेंड ने मंगलसूत्र से गला घोंटा, लिव-इन में थी महिला, समय पर दवाई नहीं ली, गुस्से में थप्पड़ जड़ा, फिर मार डाला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ जिला मुख्यालय की तीन सडक़ेें बनेगी फोरलेन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?