NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत
जशपुरनगर

रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत

बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल, गंभीर लोगों को किया गया रेफर

lochan Gupta
Last updated: February 13, 2026 12:31 am
By lochan Gupta February 13, 2026
Share
3 Min Read

जशपुर। बगीचा रौनी घाट पर समीम बस जो कि बगीचा से कुसमी चलती है का दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। जेएलजी कंपन्नी का एजाक्स ट्रक जो निर्माणाधीन सडक़ के नाली निर्माण का कार्य कर रही है। बस को टक्कर मार दी आमने सामने हादसे में बस का सामने हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। जिसमें 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत रौनी घाट की है।


जानकारी के अनुसार, यात्री बस बगीचा से कुसमी की ओर जा रही थी। रौनी घाट पहुंचते ही बस की सामने से आ रही अजाक्स मिक्सर मशीन से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया, जिससे यात्रियों को गंभीर चोटें आई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घायलों में बालमनी बाई (35 वर्ष), निरुता लकड़ा (32 वर्ष), पुनिता (23 वर्ष), जेठू, तृप्ति, आयुष गुप्ता, विक्टोरिया, शिवप्रसाद, सुखनी, दीनानाथ, उमेश प्रकाश यादव, जगन राम, सावित्री, संझियारी, सुनीता, सेवती, आशा एक्का, शुभम और लगन सहित अन्य लोग शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है। हादसे के बाद अजाक्स मिक्सर का ड्राइवर वाहन छोडक़र मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बगीचा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच पड़ताल जारी है।

धीमी गति का बोर्ड लगाने की मांग

स्थानीय लोग कहते हैं कि रौनी घाट में हाल ही में नई सडक़ बनी है, लेकिन सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया। घाट में गाडिय़ों की रफ्तार बहुत तेज होती है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। लोग प्रशासन से सडक़ पर स्पीड कंट्रोल, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा के लिए बाधा लगाने की मांग कर रहे हैं। हाल ही में रौनी घाट में हुए गंभीर हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल लोगों की नजरें घायलों के स्वास्थ्य और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।

You Might Also Like

प्रदेश में कांग्रेस को खाता खोलने भी नहीं देना है- सीएम

हाईवे पर चलती बाइक में कपल का रोमांस

ऑपरेशन शंखनाद के तहत् 7 नग गौ वंश को कराया तस्करों से कराया मुक्त

मारपीट कर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 मैकेनिक को पिकअप ने कुचला

खबरें और भी है....

रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत
मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 मैकेनिक को पिकअप ने कुचला
फिल्मी-स्टाइल में युवतियों से छेड़छाड़
महलोई स्कूल में कलेक्टर की दबिश, दो शिक्षकों पर गिरी गाज
चार मौत के बाद परिजनों ने एनएच-49 पर किया चक्काजाम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?