NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रदेश में कांग्रेस को खाता खोलने भी नहीं देना है- सीएम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > प्रदेश में कांग्रेस को खाता खोलने भी नहीं देना है- सीएम
जशपुरनगर

प्रदेश में कांग्रेस को खाता खोलने भी नहीं देना है- सीएम

विष्णुदेव साय ने कहा भाजपा में साधारण कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ते हैं

lochan Gupta
Last updated: April 6, 2024 11:59 pm
By lochan Gupta April 6, 2024
Share
5 Min Read

कुनकुरी। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में अपने जनघोषणा पत्र में लोक लुभावन वादे कर जनता से खूब वोट बटोरा पर सत्ता में बैठते ही लोगों से खूब छलावा किया, खूब ठगा, खूब धोखाधड़ी की। प्रदेश की जनता द्वारा दिए गए भारी जनादेश का अपमान किया। जिसका करारा जवाब आप सभी ने विधानसभा चुनाव में दिया है और अब लोकसभा में कांग्रेस को खाता खोलने भी नहीं देना है. कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है।
आज कुनकुरी में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ये बात कही। श्री साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भारी बिखराव है, कांग्रेस डूबता हुआ जहाज है। उनके नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोडक़र भाजपा में शामिल हो रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं है। उन्होंने राजनांदगांव के कांग्रेस नेता सुरेंद्र दाऊ वैष्णव का जिक्र करते हुए कहा कि कैसे एक भरी सभा में भूपेश बघेल की उपस्थिति में सुरेंद्र दाऊ ने कहा कि भूपेश जी मैं 3 बार जिला पंचायत सदस्य रहा लेकिन आपने एक बार भी मिलने का समय नहीं दिया, कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं है। लेकिन हमारी पार्टी भाजपा में कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रायगढ़ लोकसभा से हमने राधेश्याम राठिया को अपना प्रत्याशी बनाया है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रत्याशी हैं। इसलिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाई राधेश्याम राठिया को आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से जिताना है। आप सभी का विधायक होने के नाते मैं ये आग्रह करने आया हूँ।
श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार में मोदी की गारंटी का सारा काम सांय-सांय हो रहा है और चुनाव के बाद भी सांय-सांय करेंगे। भाजपा के सुशासन को देखकर कांग्रेस का बाय-बाय हो जा रहा है। कांग्रेस में भगदड़ मची है, जिससे उनके नेता उलूल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शांत स्वभाव के नेता चरणदास महंत भी प्रधानमंत्री पर कुछ भी अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। ये सब कांग्रेस में हार की हताशा को बताता है।
विष्णु देव साय ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 3 महीने 23 दिन उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों का 2 साल का बकाया बोनस दिया। पी एस सी घोटाले की जांच सी बी आई को सौंपा और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। श्री साय ने श्री रामलला दर्शन योजना की याद दिलाते हुए जनता से कहा कि उनकी सरकार राम भक्तों को भांचा राम से मिलाने का काम कर रही है। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय, लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया, विधायकगण प्रबोध मिंज, रायमुनी भगत, गोमती साय, भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कृष्णा राय, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव भी उपस्थित थे।
नक्सलवाद के खिलाफ तेज हुई लड़ाई-मुख्यमंत्री
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से नक्सलवाद के साथ लड़ाई तेज हो गई है। श्री साय ने जशपुर जिले के कुनकुरी में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने का भी लाभ मिला है। हमारे सैनिकों को नक्सलियों का सफाया करने में अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। पहले एक दिन में 8 नक्सलियों को मारा गया है, लेकिन अब एक दिन में 13 नक्सलियों को हमारे सैनिकों ने मार गिराया है। हमारे सैनिकों ने नक्सलियों से भारी संख्या में बड़े स्वचालित हथियार भी बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने नक्सलियों के सामने एक विकल्प भी दिया है कि वे यदि विकास की मुख्य धारा से जुड़ कर आत्मसमर्पण करते हैं, तो सरकार उनका समुचित ध्यान रखेगी।

You Might Also Like

जल संरक्षण सबसे बड़ी जरुरत : सालिक साय जिपं अध्यक्ष

अज्ञात तस्करों से पुलिस ने 11 नग गौ-वंश जप्त किया

नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में तेजी से हो रहा काम

मंडल अध्यक्ष के लिए सालिक साय ने ली कार्यकर्ताओ की बैठक

पशु तस्करी में जप्त वाहन के मालिक भी बनेंगे आरोपी : एसपी सिंह

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जल्द चलेगी एक और ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’
Next Article आज पूनम शर्मा पत्थलगांव में बिखरेगी आवाज की जादू

खबरें और भी है....

तोड़-फोड़ के प्रभावितों से मिले पीसीसी चीफ
दीपक बैज के आरोप गैर-जिम्मेदाराना व मनगढ़ंत
पिकअप की ठोकर से बाइक चालक की हुई मौत
कांग्रेस की सोच विकास विरोधी- विजय अग्रवाल
खुले स्कूलों के पट, पहले दिन तिलक लगाकर बच्चें का हुआ स्वागत

Popular Posts

तोड़-फोड़ के प्रभावितों से मिले पीसीसी चीफ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?