NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महलोई स्कूल में कलेक्टर की दबिश, दो शिक्षकों पर गिरी गाज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महलोई स्कूल में कलेक्टर की दबिश, दो शिक्षकों पर गिरी गाज
रायगढ़

महलोई स्कूल में कलेक्टर की दबिश, दो शिक्षकों पर गिरी गाज

मध्यान्ह भोजन में निर्धारित मेन्यू का नहीं हो रहा था पालन, प्रधानपाठक के विरुद्ध पत्र जारी करने के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: February 13, 2026 12:29 am
By lochan Gupta February 13, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने गुरुवार को जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र घरघोड़ा विकासखंड के महलोई स्थित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पदस्थ दो शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने गंभीर नाराजगी जताई।
कलेक्टर ने दोनों विद्यालयों के उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। परीक्षण में पाया गया कि संबंधित शिक्षकों द्वारा लगातार सीएल (आकस्मिक अवकाश) एवं निर्वाचन कार्यों का हवाला देते हुए अनुपस्थिति दर्ज की गई है। कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देशित किया कि अनुपस्थिति की तिथियों तथा निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षणध्ड्यूटी की वस्तुस्थिति की जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। साथ ही अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के अवकाश एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी मांगे जाने पर प्रधानपाठक श्री दुल्ली चंदन पटेल स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन में उदासीनता एवं शिक्षकों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शिक्षा विभाग को प्रधानपाठक के विरुद्ध सीधे पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा नियमित अंतराल में स्कूलों का निरीक्षण नहीं करने पर उनके कार्यों के प्रति भी असंतोष व्यक्त की।
कलेक्टर ने विद्यालय में संचालित मध्यान्ह भोजन की भी जांच की। बच्चों के लिए तैयार दाल, चावल एवं सब्जी की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि निर्धारित मेन्यू के अनुरूप भोजन तैयार नहीं किया गया था तथा हरी सब्जी के स्थान पर टमाटर की चटनी परोसी गई थी। इस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित महालक्ष्मी स्व-सहायता समूह के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने तथा मध्यान्ह भोजन संचालन का दायित्व किसी अन्य सक्षम समूह को सौंपने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भी मध्यान्ह भोजन में निर्धारित मेन्यू का पालन नहीं किए जाने की शिकायत की। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बच्चों की शिक्षा और पोषण से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जिम्मेदारों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

You Might Also Like

श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल द्वारा स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

क्राईम मीटिंग: संपत्ति संबंधी अपराधों में फोकस करें थाना प्रभारी, इटेलीजेंस बढावें : एसपी पटेल

पटेलपाली में सरकारी जमीन पर मिट्टी का अवैध खनन

जीवर्धन की चाय दुकान प्रेरणा का केंद्र : प्रबल प्रताप सिंह जूदेव

धनराज मरकाम ने धरमजयगढ़ एसडीएम का पदभार संभाला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चार मौत के बाद परिजनों ने एनएच-49 पर किया चक्काजाम
Next Article फिल्मी-स्टाइल में युवतियों से छेड़छाड़

खबरें और भी है....

रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत
मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 मैकेनिक को पिकअप ने कुचला
फिल्मी-स्टाइल में युवतियों से छेड़छाड़
महलोई स्कूल में कलेक्टर की दबिश, दो शिक्षकों पर गिरी गाज
चार मौत के बाद परिजनों ने एनएच-49 पर किया चक्काजाम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?