NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: फिल्मी-स्टाइल में युवतियों से छेड़छाड़
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > फिल्मी-स्टाइल में युवतियों से छेड़छाड़
रायगढ़

फिल्मी-स्टाइल में युवतियों से छेड़छाड़

कार से पीछा कर रास्ता रोका और किए अश्लील इशारे, एक गिरफ्तार, 5 युवकों पर एफआईआर

lochan Gupta
Last updated: February 13, 2026 12:29 am
By lochan Gupta February 13, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में देर रात दो युवतियों का कार से पीछा कर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीडि़ताओं ने महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने महिला थाना में दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि वह सोमवार रात करीब 11 बजे अपनी ममेरी बहन के साथ कार से दवाई लेने जा रही थी। रास्ते में चांदमारी रोड पर उन्होंने कार रोकी और आवारा कुत्तों को बिस्किट खिलाने लगीं। इसी दौरान पीछे से नीले रंग की ग्रैंड विटारा कार में सवार होकर पांच युवक वहां पहुंचे और कथित तौर पर फ्लाइंग किस देते हुए अशोभनीय इशारे करने लगे। युवतियां वहां से निकल गईं, लेकिन आरोप है कि युवकों ने उनकी कार का पीछा किया।
पीडि़ता के अनुसार, रियापारा तिराहा चौक के पास आरोपियों ने उनकी कार को ओवरटेक कर सामने गाड़ी अड़ा दी। इसके बाद एक युवक कार से उतरा और कथित तौर पर फिर से अश्लील हरकतें करते हुए अपना नाम प्रदीप पटेल बताया। उसके अन्य साथी भी कथित रूप से अभद्र टिप्पणियां करते रहे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान संबंधित ग्रैंड विटारा कार ढिमरापुर स्थित प्रदीप पटेल के घर के सामने खड़ी मिली, लेकिन वह फरार था। आगे की जांच में पता चला कि घटना के समय कार नरेन्द्र महावर चला रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथियों प्रदीप पटेल, कमलेश यादव, राहुल गुप्ता और संगम त्रिपाठी (सतीगुड़ी चौक निवासी) के साथ मिलकर युवतियों का पीछा करने और रास्ता रोकने की बात स्वीकार की।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने नरेन्द्र महावर (21) निवासी वार्ड नं. 1, चांदमारी भवानी स्कूल के पास को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी हिरासत में लिया जाएगा।
महिलाओं, बालिकाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छेड़छाड़, अश्लीलता या महिला सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
शशि मोहन सिंह, एसएसपी , रायगढ़र्
ाश्त नहीं की जाएगी तथा जिम्मेदारों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

You Might Also Like

डीजल के अवैध भंडारण पर खरसिया पुलिस की कार्रवाई

टायर प्लांट का फर्नेस ब्लास्ट, मासूम समेत 7 श्रमिक झुलसे

महंगाई को लेकर आम आदमी बेहाल कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन’

भाजपा की जीत से गरमा सकती है रायगढ़ नगर निगम की राजनीति

आक्सीजोन बनेगा पर नही हटेगा इतवारी बाजार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महलोई स्कूल में कलेक्टर की दबिश, दो शिक्षकों पर गिरी गाज
Next Article मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 मैकेनिक को पिकअप ने कुचला

खबरें और भी है....

रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत
मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 मैकेनिक को पिकअप ने कुचला
फिल्मी-स्टाइल में युवतियों से छेड़छाड़
महलोई स्कूल में कलेक्टर की दबिश, दो शिक्षकों पर गिरी गाज
चार मौत के बाद परिजनों ने एनएच-49 पर किया चक्काजाम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?