NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायपुर कलेक्टर ने की पिंक ई-रिक्शा की सवारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > रायपुर कलेक्टर ने की पिंक ई-रिक्शा की सवारी
रायपुर

रायपुर कलेक्टर ने की पिंक ई-रिक्शा की सवारी

नल कनेक्शनों और पंचायतों का किया निरीक्षण

lochan Gupta
Last updated: February 13, 2026 12:05 am
By lochan Gupta February 13, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बुधवार को मंदिर हसौद के दौरे के दौरान अचानक मंदिर हसौद-नया रायपुर मार्ग पर रुककर ‘बिहान’ समूह की महिलाओं की तरफ से चलाई जा रही पिंक ई-रिक्शा सेवा का निरीक्षण किया। उन्होंने ई-रिक्शा चालक कोटरभाटा (आरंग) निवासी सीतू कोसले से बातचीत कर उनकी आमदनी और कामकाज के बारे में जानकारी ली।
सीतू ने बताया कि, ई-रिक्शा चलाकर उन्हें हर महीने 20 हजार रुपए से अधिक की आय हो रही है। अब वे आत्मनिर्भर हैं और परिवार भी इस काम से खुश है। कलेक्टर खुद पिंक ई-रिक्शा में बैठे और ग्राम परसदा, नवा रायपुर तक करीब 12 किलोमीटर की यात्रा की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन भी साथ थे। यात्रा पूरी करने के बाद कलेक्टर ने यूपीआई के जरिए किराया भुगतान किया और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। दौरे के दौरान कलेक्टर ने अमृत मिशन योजना के तहत बनी पानी टंकी का निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में ‘बिहान’ योजना और एनआरडीए के तहत अभनपुर और आरंग ब्लॉक की 40 महिलाओं को 40 इलेक्ट्रिक ऑटो नि:शुल्क दिए गए हैं। इन पिंक ई-रिक्शाओं को ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म ‘रेपिडो’ से जोड़ा गया है।
जिससे लोग मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से सवारी बुक कर पा रहे हैं। कम किराया और पूरी तरह इलेक्ट्रिक होने के कारण यह सेवा पर्यावरण के लिए भी बेहतर मानी जा रही है। इस दौरान कलेक्टर ने अमृत मिशन योजना के तहत बनी पानी टंकी का निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। शासकीय प्राथमिक शाला के सामने एक पान ठेले पर तंबाकू बिकते मिलने पर उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए ठेला सील करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगर पालिका परिषद मंदिर हसौद कार्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति, बैठने की व्यवस्था, भुगतान रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की जांच की। समय पर अटेंडेंस दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए। ग्राम परसदा में जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए नल कनेक्शन, सोखता गड्ढा और पंचायत कार्यालय के रिकॉर्ड की भी जांच कर पेंशन, राशनकार्ड और प्रमाण पत्रों की प्रगति की समीक्षा की।

You Might Also Like

प्रदेश में शुरू होने जा रहा है पर्यटन का नया अध्याय

छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास को मिलेगा नया आयाम

रामनवमी पर राजधानी में बंद रहेगी मांस-मटन की दुकानें

रामलला दर्शन योजना की दूसरी ट्रेन रवाना

छत्तीसगढ़ में लिखा जा रहा है ग्रामीण आवास क्रांति का नया इतिहास

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पिछले 13 सालों से नहीं बढ़ी आरटीई की राशि
Next Article स्वच्छता अवार्ड्स की चमक के पीछे ‘बदहाली’ का अंधेरा

खबरें और भी है....

रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत
मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 मैकेनिक को पिकअप ने कुचला
फिल्मी-स्टाइल में युवतियों से छेड़छाड़
महलोई स्कूल में कलेक्टर की दबिश, दो शिक्षकों पर गिरी गाज
चार मौत के बाद परिजनों ने एनएच-49 पर किया चक्काजाम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?