NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कोर्ट से बाप-बेटे फरार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कोर्ट से बाप-बेटे फरार
रायपुर

पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कोर्ट से बाप-बेटे फरार

4 घंटे तलाश करने के बाद एफआईआर दर्ज, मारपीट-हत्या की कोशिश का है आरोप

lochan Gupta
Last updated: February 13, 2026 12:04 am
By lochan Gupta February 13, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। जिला न्यायालय परिसर से दो कैदी बाप-बेटे फरार हो गए हैं। पेशी के दौरान पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कैदी कोर्ट परिसर से भाग गए। दोनों कैदियों को 4 घंटे तक तलाश किया गया, जब वो नहीं मिले तो सिविल लाइन थाने पहुंचकर आरक्षक ने एफआईआर दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि, फरार कैदियों का नाम राजेश मार्कण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय है। फरार कैदी रिश्ते में बाप-बेटे है। इनको मारपीट और हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दरअसल, मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी राजेश मार्कण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय बुधवार को अपने वकील के साथ कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे थे। कोर्ट में पेशी के दौरान उन्हें पता चला, कि सजा हो सकती है। सजा होने की आशंका पर दोनो कोर्ट परिसर से फरार हो गए। आरोपियों की पेशी के दौरान आरक्षक ईसरार गौरी ने उन्हें तलाशा, लेकिन दोनो आरोपी नहीं मिले। घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों ने कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में तलाशी शुरू की, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। आरक्षक ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी। आरोपियों की तलाश करने पर जब वो नहीं मिले तो सिविल लाइन थाने पहुंचकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों के फरार होने की दिशा और संभावित ठिकानों की तलाश पुलिस टीम कर रही है।

You Might Also Like

चिट्टा बेचने ग्राहक की तलाश कर रहा आरक्षक हेरोइन के साथ गिरफ्तार

राजधानी में पेट्रोल पंप संचालक से लूट

स्क्रीनिंग की बैठक आज, दिग्गजों पर दांव की तैयारी

छग निवास में ठहरने वालों को नही होनी चाहिए कोई असुविधा : सीएम

जहर सेवन कर ग्रामीण ने की खुदकुशी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनटीपीसी द्वारा इंडियन पावर स्टेशन ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस का आयोजन
Next Article रेलवे की छात्रा ने गणतंत्र दिवस परेड में किया गौरवपूर्ण प्रदर्शन

खबरें और भी है....

रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत
मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 मैकेनिक को पिकअप ने कुचला
फिल्मी-स्टाइल में युवतियों से छेड़छाड़
महलोई स्कूल में कलेक्टर की दबिश, दो शिक्षकों पर गिरी गाज
चार मौत के बाद परिजनों ने एनएच-49 पर किया चक्काजाम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रौनी घाट में बस-मिक्सर ट्रेलर में भिडंत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?