NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: माइनिंग वेस्ट महानदी में फेंका, 4 सौ एकड़ जमीन हुई बंजर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > माइनिंग वेस्ट महानदी में फेंका, 4 सौ एकड़ जमीन हुई बंजर
बिलासपुर

माइनिंग वेस्ट महानदी में फेंका, 4 सौ एकड़ जमीन हुई बंजर

आरंग में पर्यावरण क्लीयरेंस खत्म, हाईकोर्ट ने पूछा क्या- कार्रवाई हुई

lochan Gupta
Last updated: February 12, 2026 12:11 am
By lochan Gupta February 12, 2026
Share
3 Min Read

बिलासपुर। रायपुर से लगे आरंग क्षेत्र के ग्राम निसदा में अवैध उत्खनन के कारण करीब 400 एकड़ कृषि भूमि बंजर होने की कगार पर पहुंच गई है। खनन के दौरान निकलने वाला माइनिंग वेस्ट और पत्थर सीधे महानदी में डंप किए जा रहे हैं। इससे नदी का प्रवाह प्रभावित हुआ है और आसपास के किसानों की जमीनें बंजर होती जा रही हैं।
इस मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने लीज एरिया के बाहर हो रहे उत्खनन पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने खनिज विभाग के सचिव से एफिडेविट के साथ जवाब मांगा है। साथ ही लीजधारियों पर 30 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को तय की गई है। दरअसल, आरंग के ग्राम निसदा के रहने वाले ओम प्रकाश सेन ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। याचिका में बताया गया कि गांव में फ्लैग स्टोन और चूना पत्थर के उत्खनन के लिए 15 लोगों को लीज दी गई थी।
लेकिन लीजधारकों ने स्वीकृत क्षेत्र से करीब पांच गुना अधिक जमीन पर कब्जा कर उत्खनन शुरू कर दिया। आरोप है कि खनन के दौरान निकलने वाला माइनिंग वेस्ट और पत्थर सीधे महानदी में डंप किए जा रहे हैं। इससे नदी का प्रवाह प्रभावित हो रहा है और आसपास की लगभग 400 एकड़ कृषि भूमि बंजर होने की स्थिति में पहुंच गई है। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि तीन साल पहले पर्यावरणीय अनुमति समाप्त हो चुकी है, इसके बावजूद क्षेत्र में बेखौफ उत्खनन और धड़ल्ले से ब्लास्टिंग की जा रही है।
सुनवाई के दौरान राज्य शासन की ओर से बताया गया कि कलेक्टर ने खनिज विभाग से जांच कराई थी। जांच में सात लीजधारकों को दोषी पाया गया। इसके बाद पर्यावरणीय अनुमति खत्म होने के बावजूद उत्खनन करने वाले सात दोषी लीजधारकों पर 30 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाने का नोटिस जारी किया गया है। हाईकोर्ट ने खनिज विभाग के सचिव को शपथ पत्र के माध्यम से यह बताने को कहा है कि वर्तमान में जांच की स्थिति क्या है। महानदी में माइनिंग वेस्ट और पत्थर फेंकने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि अगर कोई लीजधारक इस कार्रवाई के खिलाफ अलग से याचिका दाखिल करता है, तो उसे भी इसी जनहित याचिका के साथ जोडक़र सुना जाएगा।

You Might Also Like

रेलवे बिलासपुर के खिलाड़ी टी.एस. प्रकाश राव को मिला गोल्ड मेडल

एसईसीएल मुख्यालय के 5 कर्मियों दी गयी को भावभीनी विदाई

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिलासपुर स्टेशन का पूनर्विकास

रायगढ़ स्टेशन में हुई संरक्षा संगोष्ठी

रेलवे में क्षय रोग, टीबी जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चिट्टा बेचने ग्राहक की तलाश कर रहा आरक्षक हेरोइन के साथ गिरफ्तार
Next Article सीएम साय का विजन : स्पोर्ट्स फॉर पीस मॉडल बना बस्तर ओलंपिक

खबरें और भी है....

कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई-सीएम साय
शाबाश निकिता बिटिया- छत्तीसगढ़ को आप पर गर्व है-सीएम साय
बुलेरो ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
कार और बुलेरों में टक्कर, दोनों वाहन खेत में पलटी
मुख्यमंत्री के मंशानुरूप तमनार को मिली बड़ी सौगात, 8.50 किमी फोरलेन मार्ग से बदलेगी तमनार की तस्वीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?