NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चिट्टा बेचने ग्राहक की तलाश कर रहा आरक्षक हेरोइन के साथ गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > चिट्टा बेचने ग्राहक की तलाश कर रहा आरक्षक हेरोइन के साथ गिरफ्तार
रायपुर

चिट्टा बेचने ग्राहक की तलाश कर रहा आरक्षक हेरोइन के साथ गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: February 12, 2026 12:11 am
By lochan Gupta February 12, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। में पुलिस आरक्षक को हेरोइन (चिट्टा) बेचते गिरफ्तार हुआ है। आरक्षक हिमांशु बर्मन के पास से करीब 1 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुआ है। जिसकी कीमत लगभग 8 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला टिकरापारा थाना इलाके का है। पुलिस के मुताबिक, 11 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीलकंठेश्वर मंदिर के पीछे मठपारा इलाके में एक व्यक्ति एक्सिस वाहन (सीजी-04-पीडब्लू-1372) में बैठकर चिट्टा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही टिकरापारा और आजाद चौक थाने की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से प्लास्टिक की झिल्ली में रखा करीब 1 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी की पहचान हिमांशु बर्मन (34) के रूप में हुई, जो रायपुर में पदस्थ आरक्षक है। वह मूल रूप से ग्राम कुंडा, जिला कबीरधाम का रहने वाला है और वर्तमान में जनता कॉलोनी, पुलिस लाइन रायपुर में रह रहा था। आरोपी के खिलाफ टिकरापारा थाने में अपराध क्रमांक 119/26, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप कुमार पटेल के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस अब ‘सोर्स टू डेस्टिनेशन’ एंगल से जांच कर रही है। जिससे मादक पदार्थ की सप्लाई चेन से जुड़े बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

You Might Also Like

राजधानी के 57 सडक़ों पर लगेंगे 168 नए कैमरे

छत्तीसगढ़ में 3600 रु. क्विंटल मिलेगी धान की कीमत

छत्तीसगढ़ पुलिस को प्रेसीडेंट कलर अवॉर्ड देंगे अमित शाह

कांग्रेस के प्रदेश बंद का मिला-जुला असर

सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान : सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article यूसीसी पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम ने कहा- संविधान से चलेगा देश
Next Article माइनिंग वेस्ट महानदी में फेंका, 4 सौ एकड़ जमीन हुई बंजर

खबरें और भी है....

कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई-सीएम साय
शाबाश निकिता बिटिया- छत्तीसगढ़ को आप पर गर्व है-सीएम साय
बुलेरो ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
कार और बुलेरों में टक्कर, दोनों वाहन खेत में पलटी
मुख्यमंत्री के मंशानुरूप तमनार को मिली बड़ी सौगात, 8.50 किमी फोरलेन मार्ग से बदलेगी तमनार की तस्वीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कालाबाजारी करने वालों पर करें सख्त कार्रवाई-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?