NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभात फेरी एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभात फेरी एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुर

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभात फेरी एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन

lochan Gupta
Last updated: May 19, 2026 11:41 pm
By lochan Gupta May 19, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला मुख्यालय बिलासपुर द्वारा ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के उपलक्ष्य में आज दिनांक 18.05.2026 को पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रात: 07:00 बजे ष्ठक्ररू ऑफिस कॉम्प्लेक्स से बिलासपुर रेलवे स्टेशन तक विभिन्न ग्रुपों के स्काउट्स, गाइड्स, रोवर एवं रेंजर द्वारा बैनर एवं पोस्टर्स के साथ एक विशाल प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रेरणादायी नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
इसके उपरांत प्रात: 07:30 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन परिसर में महारानी लक्ष्मीबाई ग्रुप एवं वीर आजाद ग्रुप के बच्चों द्वारा जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक प्रभावशाली एवं विचारोत्तेजक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त जीवन एवं स्वच्छता के महत्व का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम श्री अनुराग सिंह, जिला आयुक्त स्काउट एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्रीमती नेहा सिंह, जिला आयुक्त गाइड तथा श्री दिलीप कुमार स्वाईं, राज्य संगठन आयुक्त स्काउट, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मार्गदर्शन एवं श्री जी. लोकेश राव सहायक जिला संगठन आयुक्त स्काउट के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभिन्न ग्रुपों के यूनिट लीडर्स, स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स की विशेष भूमिका रही।

You Might Also Like

एसईसीएल बिलासपुर में अत्याधुनिक सैमसंग अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ

स्वच्छ स्टेशन थीम पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

मुख्य कार्मिक अधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित

एसईसीएल इंदिरा विहार स्वास्थ्य केंद्र में हुआ आधुनिक नवीन दंत-रोग विभाग का शुभारंभ

अब ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से निकाल सकेंगे टिकट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पानी सप्लाई सिस्टम की जांच पर निकले निगम आयुक्त
Next Article कोल इंडिया के मध्य कोयला उपभोक्ताओं की बैठक एसईसीएल मुख्यालय में आयोजित

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
नक्सलवाद पर कांग्रेस ने नहीं दिया सहयोग-सीएम साय
फरार सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा ने किया सरेंडर
पुलिस को देख सफारी छोड़ भागे 6 डीजल चोर
24 टन अवैध कबाड़ से भरा ट्रक पकड़ाया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हुआ संघीय ढांचा- अमित शाह, मिलावटखोरों को जनता के सामने लाने की करें व्यवस्था-केंद्रीय गृहमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?