NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 65.9 लीटर अवैध शराब के साथ पिकअप जप्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 65.9 लीटर अवैध शराब के साथ पिकअप जप्त
रायगढ़

65.9 लीटर अवैध शराब के साथ पिकअप जप्त

3 दिन में 11 आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: February 6, 2026 12:17 am
By lochan Gupta February 6, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते तीन दिनों के भीतर आबकारी एक्ट के तहत 11 आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए करीब 65.9 लीटर शराब (देशी, अंग्रेजी एवं कच्ची महुआ) जप्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 16,680 है। इसके साथ ही एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है जिसे राजसात करने जिलादंडाधिकारी रायगढ़ को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने अवैध कारोबार में जुड़े व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी है कि अवैध शराब, जुआ सट्टा, मादक पदार्थों की बिक्री करना छोडक़र समाज की मुख्य धारा से जुड़े।
घरघोड़ा में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई
बीते मंगलवार को थाना घरघोड़ा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम अमलीडीह में दबिश देकर आरोपी परमेश्वर राठिया पिता भजोराम राठिया उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम अमलीडीह, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) के कब्जे घर-बाड़ी से 15 लीटर क्षमता वाले दो पीले रंग के डिब्बों में भरी लगभग 5-5 लीटर कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं बिक्री रकम 1,150 बरामद की गई। आरोपी द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु संग्रहित करना पाए जाने पर थाना घरघोड़ा में धारा 34(2), 34(ख) आबकारी अधिनियम एवं धारा 34-2, 59-क के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
कापू में गांजा बिक्री करते महिला गिरफ्तार
बीते दिवस थाना कापू प्रभारी के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर ग्राम पखनाकोट सुकवासुपारा में दबिश दी गई, जहां आरोपिया श्रीमती चम्पा यादव पति रवि कुमार यादव उम्र 58 वर्ष साकिन पखनाकोट सुकवासुपारा, थाना कापू, जिला रायगढ़ (छ.ग.) के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे गए 0.818 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 13,000 है, तथा एक व्चचव ।11ा कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपिया द्वारा घर से गांजा बिक्री करना स्वीकार करने पर थाना कापू में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।
ग्राम बंधनपुर में जुआ फड़ ध्वस्त, कापू पुलिस की कार्रवाई
03-04 फरवरी की दरम्यानी रात थाना कापू पुलिस द्वारा गश्त के दौरान ग्राम बंधनपुर में भारत कुर्रे के घर सामने स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ व्यक्तियों द्वारा काट-पत्ती नामक जुआ खेले जाने की सूचना पर घेराबंदी कर मौके से 5 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। जुआरियों के फड़ एवं कब्जे से कुल नगदी रकम 22,500 तथा 52 पत्ती ताश जप्त की गई। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना कापू में जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

You Might Also Like

कुरकुट नदी से अवैध खनन से बढ़ रहा है पर्यावरणीय खतरा

डीकेएल क्लब द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम व खिलाडिय़ों का सम्मान समारोह एक सार्थक पहल

तमनार पहुंची राम चरण की पादुका, हुआ भव्य स्वागत

चाकू से प्राणघातक हमले के आरोप में युवक गिरफ्तार

गर्मी बढ़ते ही भोजन व पानी की तलाश में भटक रहे गजराज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं
Next Article जिला जेल में वृहद स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?