NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: छात्राओं की सुरक्षा पर पुलिस की तत्परता
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > छात्राओं की सुरक्षा पर पुलिस की तत्परता
छत्तीसगढ़

छात्राओं की सुरक्षा पर पुलिस की तत्परता

छेड़छाड़ के आरोपी को 24 घंटे में दबोचा

lochan Gupta
Last updated: February 6, 2026 12:08 am
By lochan Gupta February 6, 2026
Share
3 Min Read

पखांजूर। परलकोट क्षेत्र में स्कूली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़ की घटना में शामिल एक फेरी वाले को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 4 का है, जब कक्षा 7वीं में पढऩे वाली एक छात्रा स्कूल से छुट्टी के बाद सहेलियों के साथ पैदल घर लौट रही थी।
मेन रोड पर एक मोटरसाइकिल सवार फेरी वाले ने अचानक रास्ता रोककर छात्रा को मोटरसाइकिल में बैठने के लिए कहा। छात्रा द्वारा कोई प्रतिक्रिया न देने पर आरोपी ने अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की। डर के कारण छात्रा कुछ समय तक वहीं खड़ी रही, जबकि आरोपी कुछ दूरी पर उसका इंतजार करता रहा। इसी दौरान गांव के लोगों के पहुंचने पर छात्रा ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 32/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 74, 75 तथा पाक्सो एक्ट की धारा 12 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा (आईपीएस) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन और एसडीओपी रवि कुजूर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। रात में ही संभावित ठिकानों और फेरी वालों के ठहरने के स्थानों पर दबिश दी गई। जांच के दौरान आरोपी की पहचान सुनील बंजारा (28 वर्ष), निवासी ग्राम रूपणी, तहसील सीतामऊ, जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई। अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। तहसीलदार पखांजूर के समक्ष कराई गई पहचान परेड में पीडि़ता ने आरोपी को स्पष्ट रूप से पहचान लिया। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल और फेरी का सामान भी जब्त किया।
दिनांक 5 फरवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई न केवल आरोपी के लिए कड़ा संदेश है, बल्कि क्षेत्र में छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की संवेदनशीलता और सक्रियता को भी दर्शाती है।

You Might Also Like

जिले के बंदोरा में समाधान शिविर का हुआ आयोजन

लव-अफेयर में मां-बेटी व बेटे की हत्या

माओवादी विरोधी अभियान में बड़ी सफलता

सराईपाली में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ शिक्षक रत्न सम्मान का हुआ आयोजन

विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर हमला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चर्लपल्ली-बिलासपुर के मध्य एक फेरे व दुर्ग-निजामुद्दीन के मध्य दो-दो फेरे के लिए होली स्पेशल ट्रेनो का परिचालन
Next Article अनुरक्षण कार्यों के अंतर्गत तीव्र गति से निष्पादित हो रहे हैं रेलवे ट्रैक रिन्यूअल कार्य

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?