NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया जन्मदिन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया जन्मदिन
रायगढ़

सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया जन्मदिन

प्रेम नारायण मौर्य ने मातृ शिशु अस्पताल में नि:शुल्क भोजन वितरण कर दी मानवता की मिसाल

lochan Gupta
Last updated: February 6, 2026 12:06 am
By lochan Gupta February 6, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी रायगढ़ के प्रबंधकारिणी सदस्य, नागरिक सहकारी बैंक रायगढ़ के डायरेक्टर, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नोटरी तथा दैनिक किरण दूत के प्रधान संपादक प्रेम नारायण मौर्य ने अपना जन्मदिन सादगी, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ मनाते हुए मातृ शिशु अस्पताल रायगढ़ में मरीजों के परिजनों को नि:शुल्क भोजन वितरण किया।
इस सेवा कार्य में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। रायगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल जगत, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल एवं डॉ. अजय चौधरी ने भोजन वितरण में सहभागिता करते हुए इस मानवीय पहल की सराहना की।
उक्त भोजन वितरण कार्यक्रम पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ द्वारा संचालित मां अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से संपन्न हुआ। इस दौरान विजय नारायण मौर्य, संदीप सिंह, अंकित कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जन्मदिन के अवसर पर अधिवक्ता नोटरी कार्यालय में अधिवक्ताओं द्वारा केक काटकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रेम नारायण मौर्य को शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर महेंद्र सिंह यादव, आशीष मिश्रा, जानकी पटेल, जय मालाकार, मनोज श्रीवास, पी.एस. यादव, सुनील शर्मा सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे। साथ ही मोहन पटेल, लोकनाथ बरेठ, सोनिया देवांगन सहित अन्य शुभचिंतकों ने भी बधाई दी।
रायगढ़ नागरिक सहकारी बैंक परिसर में भी प्रेम नारायण मौर्य का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्याम काटजू, सीईओ बी.के. टाइटस, प्रबंधक केशव प्रसाद पटेल, सहायक प्रबंधक मोहम्मद युनुस, हेमंत श्रीवास सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शुभचिंतकों द्वारा प्रेम नारायण मौर्य को पौधे भेंट कर जन्मदिन मनाया गया, जिससे पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता ए.पी. मौर्य, जितेंद्र निषाद, दिलराज दिलीप सिंह, निरंजन सिंह, दिनेश बंजारे सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं नागरिकों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर केक काटकर प्रेम नारायण मौर्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके सामाजिक, पत्रकारिता और सेवा कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर प्रेम नारायण मौर्य ने कहा कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों को यदि समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ साझा किया जाए, तो उसका महत्व और बढ़ जाता है। सेवा ही जीवन की सच्ची उपलब्धि है। कार्यक्रम पूरे दिन सेवा, सम्मान और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

You Might Also Like

राइसमिलर्स समन्वय समिति में रमेश अग्रवाल नामांकित

पुसौर जनपद में ‘15वें वित्त’ का खेल!

जानकी कॉलेज के छात्रों ने किया मैनपाट का शैक्षणिक भ्रमण

प्रदेश में 60 प्रतिशत लोग बवासीर से पीडि़त

बाढ़ व जल भराव से निपटने टीम के साथ सडक़ पर उतरे निगमायुक्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सांई कम्यूटर ने हड़पी ग्राम सेवक क्वाटर की सरकारी जमीन
Next Article एनटीपीसी लारा ने किया स्थानीय युवाओं के लिए एक कुशल भविष्य की शुरुआत

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?