NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जन समस्या निवारण शिविर में 336 में 128 आवेदनों का मौके पर निपटारा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > जन समस्या निवारण शिविर में 336 में 128 आवेदनों का मौके पर निपटारा
छत्तीसगढ़

जन समस्या निवारण शिविर में 336 में 128 आवेदनों का मौके पर निपटारा

lochan Gupta
Last updated: July 27, 2024 12:18 am
By lochan Gupta July 27, 2024
Share
4 Min Read

एमसीबी। छत्तीसगढ़ राज्य शासन के निर्देशानुसार आज जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के दूरस्थ अंचल विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत अक्तवार के ग्राफ हरफरा स्कूल परिषर में 4 ग्राम पंचायतों भगवानपुरए च्यूलए खोहराए तथा कुदरा को सम्मिलित कर जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजिन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य श्रीमती फूलमती, रवि शंकर सिंह, जनपद अध्यक्ष राजकुमारी बैगा, उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर मिश्र, जनपद सदस्य चंद्र प्रताप क्षेत्र क्र.10 रूप जायसवाल क्षेत्र क्र. 07, ज्योति सिंह क्षेत्र क्र.12 तथा सरपंच अशोक कुमार, राजेन्द्र सिंह, तिलकधारी, रामसिया, प्रमिला सिंह ने छत्तीशगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जलित कर किया गया। जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर में जिला सदस्य दृगपाल सिंह, कलेक्टर डी.राहुल वेंकट परियोजना निदेशक नितेश उपाध्याय, एसडीएम प्रवीण भगत, तहसीलदार मनहरण सिंह राठिया, तहसीलदार कोटाडोल निराजकांत तिवारी, जनपद सीईओ अनिल अग्निहोत्री, सर्व विभाग जिला स्तरीय अधिकारी, कोटवार सहित पांचों ग्राम पंचायत के ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
हितग्राहियों को किया गया सामग्री वितरण
शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आम जनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी विभागीय अधिकारियों के द्वारा दी गई। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माता तारा पाण्डेय, सुकवरिया, शांति सिंह तथा रानी सिंह की गोद भराई कर अच्छी पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा गया। इसी के साथ ही 3 बच्चों शिवा सिंह, मायू तथा रिया का जनप्रतिनिधियों द्वारा अन्नप्राशन का रस्म कराया गया। कृषि विभाग द्वारा ग्राम पंचायत च्यूल के सरस्वती महिला स्व.सहायता समूह के 11 सदस्यों तथा ग्राम पंचायत अक्तवार के स्व. सहायता समूह के 10 सदस्यों को 4.4 किग्रा उन्नत किस्म के रागी बीज का वितरण किया गया। जन समस्या निवारण शिविर में कृषकों को विभिन्न प्रकार की शासकीय योजनाओं की जानकारी उप संचालक कृषि विभाग द्वारा बताया गया। मत्स्य विभाग के माध्यम से ग्राम पंचायत भगवानपुर में 02 नग, ग्राम तोजा में 01 नग, ग्राम खमरौध में 01, ग्राम मेंहदौली में 01, ग्राम हरचौका में 01, ग्राम चांटी में 01 नग, ग्राम अक्तवार में 01 नग, ग्राम माड़ीसरई में 01 नग, ग्राम पूंजी में 01 नग तथा ग्राम नौठिया में निजी एवं शासकीय तालाबों के लिए मछुआरे का कार्य करने वालों को एक-एक नग जाल प्रदाय किया गया। वन विभाग द्वारा ग्राम हरफरा स्कूल परिसर में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधा रोपण कर शिविर में आये हुए हितग्राहियों को बीज एवं विभिन्न प्रकार के फल एवं छायादार पौधों का वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा उदकी ग्राम के राम लखन दिव्यांग को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल तथा खमरौध की दिव्यांग ललिता को ट्राई साईकल तथा 8 लोगों कों जनप्रतिनिधियों के द्वारा विभाग के माध्यम से छड़़ी प्रदाय किया गया।
ग्रामीणों का शिविर स्थल पर बनाया गया आधार कार्ड
जन समस्या निवारण शिविर में जिन ग्रामीणों का आधार कार्ड नहीं बना है उसके लिए भी स्टॉल लगाया गया था। जिसमें ग्राम हरफरा के 8, भगवानपुर के 4, अक्तवार के 3, रेंद के 3 तथा पतवाही एवं च्यूल के 01-01 आधार सहित कुल 20 आधार कार्ड मौके पर ही बनाकर उपलब्ध कराया गया।

You Might Also Like

जेल से छूटते ही फिर चोरी की कोशिश, महिला चोर गिरफ्तार

विकास खंड स्तरीय स्काउट गाइड तृतीय सोपान सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न

हर शोषित,वंचित,पीडि़त महिला को मिलेगा न्याय : दीपिका

डाटा एंट्री अफरेटर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

खुदाई में निकले सिक्के अभी तक सार्वजनिक नहीं

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गुणवत्ताहीन मिठाई विक्रय पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी
Next Article पशु तस्करी का कुख्यात सरगना जसिम शाह सहित 6 गिरफ्तार

खबरें और भी है....

वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
तलईपल्ली कोयला परियोजना ने रचा नया कीर्तिमान, देश की ऊर्जा जरूरतों को दे रही मजबूती
ओवरलोड पिकअप पलटी, 22-23 लोग घायल
पड़ृोसी ने की किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
ताड़ी बेचते तेलंगाना का अधेड़ पकड़ाया, 265 लीटर अवैध ताड़ी जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वेदांता पावर प्लांट में भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने छीनी 12 मजदूरों की सांस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?