NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में हुआ सोनोग्राफी कक्ष का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में हुआ सोनोग्राफी कक्ष का शुभारंभ
सारंगढ़

जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में हुआ सोनोग्राफी कक्ष का शुभारंभ

प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी सोनोग्राफी की सुविधा, निरंतर स्वास्थ्य सुविधाओं का बढ़ता हुआ आकर

lochan Gupta
Last updated: February 5, 2026 12:17 am
By lochan Gupta February 5, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की कड़ी में बुधवार क़ो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशन में राज्य में लगातार स्वास्थ्य सुविधा में विस्तार हो रही है। जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं संजय भूषण पाण्डेय जिला पंचायत अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य में फीता काटकर नवीन सोनोग्राफी कक्ष का गरिमामय शुभारंभ किया गया। जिले में निरंतर स्वास्थ्य सुविधाओं का आकर बढ़ रहा है। इस अवसर पर अतिथि के रूप में सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधि अजेश अग्रवाल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, अरविन्द हरिप्रिया, पूर्व पार्षद अविनाश पुरी गोस्वामी, प्रहलाद आदित्य उपस्थित रहे।

अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक जांच की सुविधा

?लंबे समय से जिला चिकित्सालय में सोनोग्राफी की अनुपलब्धता के कारण मरीजों को निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ता था। इस मशीन के शुरू होने से अब स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रानू मनहर की विशेषज्ञता के साथ मरीजों को उच्च स्तरीय सेवाएं चिकित्सालय परिसर के भीतर ही प्राप्त होगी। नवीन मशीन से गर्भवती महिला करिश्मा टंडन की पहली सोनोग्राफी की गई, उन्होंने इस सुविधा पर राज्य सरकार की तारीफ की। विशेषज्ञ सेवा: स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रानू मनहर द्वारा स्वयं जांच की जाएगी, जिससे गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ सलाह और जांच एक ही स्थान पर मिल सकेगी। ?नि:शुल्क सुविधा: शासन की योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को यह सुविधा पूर्णत: नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। ?समय की बचत: अब मरीजों को रायगढ़ या अन्य बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने इस पहल को जिले के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य हर नागरिक को सस्ता और सुलभ इलाज मुहैया कराना है। सोनोग्राफी सेवा प्रारंभ होने से शिशु-मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और समय पर जटिलताओं की पहचान करने में बड़ी मदद मिलेगी। सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, सोनोग्राफी की सुविधा से अब गर्भवती महिलाओ को विशेष राहत मिलेगी। सोनोग्राफी की सुविधा प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम के अंत में जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल के इस अपग्रेडेशन के लिए शासन-प्रशासन के कार्य की तारीफ की। इस दौरान डॉ एफ आर निराला सीएमएचओ, सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल, जिला चिकित्सालय के समस्त विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी एवं स्टाफ और भारी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

You Might Also Like

राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए 10 तक आवेदन आमंत्रित

स्काउट जिला मुख्य आयुक्त बने अजय गोपाल

धान खरीदी प्रारंभ, प्रथम दिवस 85560/रुपए की धान खरीदी

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में होगा 5 मई तक एडमिशन

307 का फरार आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलेक्टर ने हॉस्पिटल में ली स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा
Next Article माँ सर्वेश्वरी उ. मा. विद्यालय जूटमिल में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ वार्षिक स्नेह सम्मेलन

खबरें और भी है....

अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
सुकमा के पोलमपल्ली जंगल में एनकाउंटर, 1 नक्सली ढेर
2 महीने में एक क्विंटल गांजा व 2963 केजी अफीम जब्त
शहर की बेटी मोनिका इजारदार को मिला ‘भारत विभूषण’ सम्मान
सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक गाडिय़ों के लिए बदला सब्सिडी का नियम,अब 2028 तक मिलेगा लाभ

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?