NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कापसी में वन विभाग का बड़ा प्रहार ग्राम पिपली से लाखों की अवैध सागौन लकड़ी जब्त, 2 गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > छत्तीसगढ़ > कापसी में वन विभाग का बड़ा प्रहार ग्राम पिपली से लाखों की अवैध सागौन लकड़ी जब्त, 2 गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

कापसी में वन विभाग का बड़ा प्रहार ग्राम पिपली से लाखों की अवैध सागौन लकड़ी जब्त, 2 गिरफ्तार

कापसी में वन विभाग का बड़ा प्रहार ग्राम पिपली से लाखों की अवैध सागौन लकड़ी जब्त, 2 गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: February 2, 2026 11:29 pm
By lochan Gupta February 2, 2026
Share
2 Min Read

पखांजूर। कापसी क्षेत्र में सक्रिय लकड़ी माफियाओं के खिलाफ वन विभाग ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा प्रहार किया है। ग्राम पिपली में की गई इस कार्रवाई से अवैध लकड़ी तस्करों में हडक़ंप मच गया है। लगातार हो रही वन विभाग की छापेमारी से माफियाओं के नेटवर्क पर दबाव बढ़ता जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम पिपली में अवैध रूप से सागौन लकड़ी का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर विभागीय अमले ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर दबिश दी, जहां से 254 नग सागौन लकड़ी, कुल 7.549 घन मीटर, बरामद की गई। जब्त की गई लकड़ी की अनुमानित बाजार कीमत 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि जब्त सागौन लकड़ी को जंगल से अवैध कटाई कर अन्य स्थानों पर खपाने की तैयारी की जा रही थी। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम तथा छत्तीसगढ़ वन उपज (व्यापार एवं विनियमन) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए लगातार निगरानी और छापेमारी की जा रही है। हाल के दिनों में हुई लगातार कार्रवाइयों से लकड़ी माफियाओं में डर का माहौल है और कई अवैध गतिविधियों पर ब्रेक लगा है। वन विभाग ने दो टूक शब्दों में स्पष्ट किया है कि जंगलों की सुरक्षा और वन संपदा के संरक्षण से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। कापसी क्षेत्र में यह सर्जिकल स्ट्राइक आगे भी लगातार जारी रहेगी, और अवैध कटाई, भंडारण या परिवहन में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग की इस निर्णायक कार्रवाई को क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

You Might Also Like

सुकमा के पोलमपल्ली जंगल में एनकाउंटर, 1 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ की हेमवती राष्ट्रपति से सम्मानित, पीएम से की सीधी बात

20 फीट नीचे गिरा पिकअप, 19 लोगों की मौत

मां बम्लेश्वरी-मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के घर ईडी का छापा

तहसील कार्यालय में कानूनगो रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दो पक्षों में हिंसक झड़प, 10 घरों में लगाई आग
Next Article श्रम योगी मानधन योजना के तहत पंजीयन शिविर जारी

खबरें और भी है....

जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी को बड़ा झटका
चौरंगा की महिलाएं बनी आत्मनिर्भरता की मिशाल
जयस्तंभ चौक के पास बनेगा फूल बाजार
समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने 21 वर्ष तक विवाह टालने का लिया संकल्प
सीबीआई अफसर बनकर रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख ठगे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जग्गी हत्याकांड : अमित जोगी को बड़ा झटका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?