NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रशासन व कंपनी के समन्वय से मिली स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल मजबूती
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > प्रशासन व कंपनी के समन्वय से मिली स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल मजबूती
रायगढ़

प्रशासन व कंपनी के समन्वय से मिली स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल मजबूती

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा को 6 कंप्यूटर सेट भेंट

lochan Gupta
Last updated: January 21, 2026 1:08 am
By lochan Gupta January 21, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। महावीर एनर्जी एवं कोल बेनेफिकेशन लिमिटेड द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घरघोड़ा को स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए 6 कंप्यूटर सेट (प्रिंटर सहित) प्रदान किए गए। यह पहल जीवनदीप समिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा की सामान्य सभा की बैठक दिनांक 23 दिसंबर 2025 में लिए गए निर्णय के अनुरूप की गई। जिसमें सर्वसम्मति से स्वास्थ्य केंद्र के लिए कंप्यूटर सेट उपलब्ध कराने का प्रस्ताव पारित हुआ था। उसी निर्णय के परिपालन में 19 जनवरी 2026 को महावीर एनर्जी द्वारा कंप्यूटर एवं प्रिंटर सेटों की औपचारिक स्वीकृति एवं प्रदाय किया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी घरघोड़ा दुर्गा प्रसाद अधिकारी, तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय चौधरी, खंड चिकित्सा अधिकारी घरघोड़ा डॉ. एस. आर. पैंकरा, तथा महावीर एनर्जी के वरिष्ठ महाप्रबंधक एस. के. साहू अपने कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे। अतिथियों ने महावीर एनर्जी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कंप्यूटराइजेशन से रोगी पंजीयन, रिकॉर्ड संधारण और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी, जिससे आमजन को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। यह कदम न केवल कंपनी की सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को डिजिटल युग से जोडऩे की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी है।

You Might Also Like

मुसाफिर रजिस्टर अद्यतन रखने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

धन के साथ समय की बर्बादी रोकेगा वन नेशन वन इलेक्शन- अरूणधर दीवान

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पिटाई

ससुराल वालों ने पीट-पीटकर दामाद का फोड़ा सिर

प्राकृतिक खेती की मिसाल बने किसान तुलसी राम मांझी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गारे पेलमा-3 कोल माइंस ने सुरक्षा में फिर रचा इतिहास
Next Article आशीष चौबे बने चक्रधर नगर – जूटमिल ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?