NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एनएसएस से आती है अनुशासन एवं सेवा का भाव : उमेश पटेल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एनएसएस से आती है अनुशासन एवं सेवा का भाव : उमेश पटेल
रायगढ़

एनएसएस से आती है अनुशासन एवं सेवा का भाव : उमेश पटेल

विधायक उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में तारापुर एनएसएस शिविर का हुआ भव्य समापन

lochan Gupta
Last updated: January 15, 2026 1:11 am
By lochan Gupta January 15, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई हायर सेकेंडरी स्कूल तारापुर के छात्र छात्राओं का ग्राम बालमगोड़ा में आयोजित ‘नशा मुक्त समाज के लिए युवा’ सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह पूर्व मंत्री खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल के मुख्य अतिथि में 12 जनवरी युवा दिवस को संपन्न हुआ। उमेश पटेल ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से अनुशासन एवं सेवा भावना की सीख मिलती है जिसे हम अपने जीवन में आत्मसात कर स्वयं को आगे बढ़ा सकते हैं राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास के साथ सामाजिक सेवा के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को प्रेरित करता है तारापुर विद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राज्य स्तर पर सम्मानित है हमारी शुभकामनाएं कि यहां के विद्यार्थी सभी क्षेत्रों में सफल होकर अपने भविष्य का निर्माण करें। उमेश पटेल ने इस शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले ग्रामीणों की भी सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य हितेंद्र सिंह पटेल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए एक सफल शिविर के लिए ग्राम वासियों सहयोग कर्ताओं तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयंसेवकों का विशेष रूप से धन्यवाद दिया। जिला संगठक भोजराम पटेल ने शिविर के 7 दिनों की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं शिविर के दौरान संपन्न विशेष कार्यक्रम व गतिविधियों को बताया वही कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रोग्राम ऑफिसर मंजू पटेल ने सभी ग्रामवासियों और ग्राम पंचायत के सदस्यों द्वारा आयोजन की सफलता में किए गए योगदान के लिए उनकी सराहना की। इस अवसर एनएसएस शिविर में शामिल छात्र-छात्राओं को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रतीक चिन्ह तथा ग्राम पंचायत की ओर से गमछा व पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तारापुर की ओर से सभी सहयोगियों को विशेष अभिनंदन पत्र के साथ साल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन तारापुर विद्यालय के शाला विकास एवं प्रबंध समिति अध्यक्ष डोलनारायण पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जनपद अध्यक्ष कन्हैया चरण पटेल, सरपंच गुलापी सिदार, ग्राम के युवा नेता पंचायत प्रतिनिधि घनश्याम साव, सुमित्रा सिदार, उसरौट ग्राम पंचायत के सरपंच तुलसी पटेल, तारापुर के जनपद सदस्य श्रीमती अंजू पटेल, छबि पटेल, दुर्गेश साव, लाभोराम पटेल, राजेश पटेल, विद्यालयीन स्टाफ बालमगोड़ा ग्राम पंचायत के सभी सदस्य राजेश पटेल, माध्यमिक खंड के शिक्षक गिरजा नायक उदय सिंह पटेल एवं हरेकृष्ण बैरागी वसभी शिक्षक शिक्षिकाएं ग्रामीण जनों की विशेष उपस्थिति रही।
उत्कृष्ट स्वयंसेवकों का किया गया विशेष सम्मान
विशेष शिविर के दौरान अपने सेवा अनुशासन एवं कर्तव्य निष्ठा से उत्कृष्ट पहचान बनाने वाले स्वयं सेवकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिसमें ऑल ओवर उत्कृष्ट स्वयंसेवक के रूप में नागेश पटेल, सांस्कृतिक प्रस्तुति में आरती सिदार, सेवा अनुशासन में राज पटेल परियोजना कार्य में उत्कृष्ट स्वयं सेवक के रूप में रामप्रकाश, गर्ल्स मे उत्कृष्ठ मुस्कान बैरागी ब्वाय में मिथिलेश साव को सम्मानित किया गयावहीं विद्यार्थियों को भोजन बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले ग्राम के लोगों को भी विशेष सम्मान किया गया।
ग्राम पंचायत द्वारा तारापुर इकाई का विशेष सम्मान
ग्राम पंचायत बालमगोड़ा के सरपंच श्रीमती गुलापी सिदार एवं सभी पंचों की ओर से शिवरात्रियों का जहां गमछा प्रदान सम्मान किया गया वहीं विद्यालय के जिला संगठक भोजराम पटेल व कार्यक्रम अधिकारी मंजू पटेल को विशेष प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं विशेष शिविर में योगदान के लिए कृतज्ञता ज्ञापित किया गया।

You Might Also Like

डॉ.मीनकेतन प्रधान-नार्वें की अन्तर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि-गोष्ठी में सम्मिलित

मायके गई महिला के सूने मकान में चोरी, किशोर समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

रामलीला मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

देवकी रामधारी फाउंडेशन को 5000 से अधिक नेत्रदानियो के संकल्प हेतु गोल्डन बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज

गल्र्स स्कूल रायगढ़ में इंटर्नशिप प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मशरूम उत्पादन से ग्रामीणों को नई दिशा : अदाणी फाउंडेशन की पहल
Next Article युवा कांग्रेस का ऐतिहासिक कार्यकर्ता सम्मेलन व सम्मान समारोह

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?