रायगढ़। हिंदवी का अलौकिक दृश्य, संस्कृत निलय, गणित विषय का मिरेकल ऑफ मैथ्स यानी मॉम, सामाजिक विज्ञान का वंडरलैंड, नृत्य एवम संगीत दर्शन, किताबों के संग्रह पर नॉलेज जंक्शन, कंप्यूटर पर आधारित टेक्नो पार्क, अंग्रेजी पर आधारित ग्रामा जीनियस, स्पोर्ट्स पर आधारित एरिना, विज्ञान विषय पर न्यूटन क्वांटा जैसे विभिन्न विषयों की भव्य प्रदर्शनी का आयोजन शहर के विद्या विकास कॉन्सेप्ट स्कूल में आयोजित किया गया था। आपको बता दें कि विद्या विकास कॉन्सेप्ट स्कूल में वार्षिक विज्ञान मेले का आयोजन किया गया था। इस मेले में विभिन्न विषयों पर बच्चों की समझ पैदा करने तथा विभिन्न विषयों को आसान कैसे बनाया जाए इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी प्रोजेक्ट बनाए गए थे जिसका प्रदर्शन स्कूल परिसर में किया गया। इन प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों ने हिंदी की विभिन्न मात्राओं, अक्षरों व्याकरण की सुंदरता बताने की कोशिश की तो वही संस्कृत में प्राचीन पाठशाला तथा गुरुकुल की अवधारणा को प्रकट किया गया इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से रामायण काल की महत्वपूर्ण इतिहास को परियोजना के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताने की कोशिश की। वही कंप्यूटर और रोबोट विज्ञान , गणित आदि विषयों पर बनाए गए प्रोजेक्ट से यह समझाने की कोशिश की गई कि खेल-खेल में सभी विषयों पर अपनी पकड़ बनाई जा सकती है। वही गैस लीक होने पर बजने वाले अलार्म प्रोजेक्ट, भूकंप आने से पहले बजने वाले अलार्म प्रोजेक्ट , अत्यधिक केमिकल के उपयोग से होने वाली एसिड वर्षा के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने यह समझाने की कोशिश की, कि यदि इन प्रोजेक्ट को मूल रूप प्रदान किया जाए तो मनुष्यों की जान बचाना बेहद आसान हो जाएगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी थीम पर यह पूरा विज्ञान मेला आयोजित किया गया था जिसमें नृत्य संगीत में भी छत्तीसगढ़ की राजकीय गीत का प्रदर्शन किया गया इसके साथ ही भारत के विभिन्न राष्ट्रीय नृत्य विधाओं का प्रदर्शन छात्र-छात्राओं के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए शासकीय स्कूल के प्राचार्यों सहित विकास ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर जी भास्कर राव, एकेडमिक डायरेक्टर जी रामकृष्ण भी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनो से बच्चों के भीतर छुपे हुए क्रियात्मकता का विकास बेहतरीन ढंग से होता है।साथ ही उनमें वैज्ञानिक सोच को भी नई दिशा दी जा सकती है।
इस दौरान विद्या विकास कॉन्सेप्ट स्कूल के प्राचार्य किरण डोम्माटा ने बताया कि बेहद कम समय में शिक्षक एवम छात्र छात्राओं ने मिलकर यह सभी प्रोजेक्ट तैयार किए थे जिसका उद्देश्य शहर के लोगों को विज्ञान के करीब लाना तथा नित नए प्रयोगों के जरिए इंसानों के जीवन को आसान बनाना है। इस विज्ञान मेले में नर्सरी से लेकर कक्षा 11वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया था।
विद्या विकास कॉन्सेप्ट स्कूल में शहरवासियों ने देखा विभिन्न विषयों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी
