रायगढ़। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा जी जिन्हें धरती आबा (धरती के पिता) भगवान के रूप में आदिवासी समाज के जन जन तो पूजते ही है और पर देश के आम जन भी उनके अंग्रेजो के खिलाफ की गई लड़ाई की गाथ को पढ़ते और ल्रिखते है जिसका दायरा सम्पूर्ण भारत देश है। नगर पालिक निगम के क्षेत्र के अनुसार उर्दना-रामपुर से रायगढ़ शहर जाने वाले तिराहे सडक़ मार्ग के चौक से धरती आबा बिरसा मुंडा से मार्ग से सेठ किरोड़ीमल जी चौक से जननायक रामकुमार अग्रवाल जी चौक तक का मार्ग का नाम करण करना वर्तमान और आने वाली पीढ़ी के जन जन के लिये प्रेरणादायी कार्य होगा।इन पीढ़ी के लिये उनके किये गये प्रयास और कार्य बलिदान और आदर्शों की गाथा बतायेगी। यद्यपि इस मार्ग के दोनों ओर आदिवासी समाज के लोगों का निवास की बाहुतायत भी है। प्रदेश के आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर नामकरण की मांग की है। रायगढ़ शहर के आदिवासी समाज के 7 सौ लगभग लोगों के हस्ताक्षर युक्त इस हृदय से जुड़े इस आग्रह पर अतिशीघ्र स्वीकार्यता का हस्ताक्षर करके मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को निवेदित किया की आप बतौर आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधि स्वरूप में हैं इसलिए त्वरित घोषणा की भी अपेक्षा की गई है।



