NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तेज रफ्तार बोलेरो ट्रक में घुसी, एक मौत, दो गंभीर घायल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > तेज रफ्तार बोलेरो ट्रक में घुसी, एक मौत, दो गंभीर घायल
जशपुरनगर

तेज रफ्तार बोलेरो ट्रक में घुसी, एक मौत, दो गंभीर घायल

नशे में ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, पंचर हालत में खड़ी थी ट्रक

lochan Gupta
Last updated: January 9, 2026 1:49 am
By lochan Gupta January 9, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जिले के भाटामुड़ा पुलिया के पास एक भीषण सडक़ हादसे में एक युवक की मौत हो गई। 7 जनवरी का रात 2 बजे नेशनल हाईवे-43 पर तेज रफ्तार बोलेरो ने सडक़ किनारे खड़ी ट्रक को टक्कर मार दी, हादसे में बोलेरो सवार 1 युवक की जान चली गई, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, बोलेरो ड्राइवर शराब के नशे में था और तेज गति के कारण वाहन से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बोलेरो सीधे पंचर होने के कारण सडक़ किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार तीनों लोग अंदर ही बुरी तरह फंस गए थे। जिस ट्रक से बोलेरो टकराई, वह पंचर होने के कारण सडक़ किनारे खड़ी थी और उसका चालक चक्का बदल रहा था। हादसे के वक्त ट्रक चालक कुछ दूरी पर था, जिससे उसकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पत्थलगांव पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
तीनों घायलों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पत्थलगांव पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों का इलाज जारी है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान करू महुआ निवासी गंगा सिदार के रूप में हुई है। घायलों में बोलेरो चालक विलास ठाकुर और राधापुर निवासी एक अन्य युवक शामिल हैं। बोलेरो वाहन करू महुआ निवासी फिलिम खलखो का बताया जा रहा है। ये तीनों पत्थलगांव से अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
पत्थलगांव थाना प्रभारी विनीत पाण्डेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और शराब के नशे में वाहन चलाना सामने आया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है, दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया गया है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

You Might Also Like

सीएम साय ने किया 222 सडक़ सुरक्षा मितानों का सम्मान

ग्रामीणों की मांग पर सडक़ निर्माण को मिली मंजूरी

आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : सीएम साय

जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने निकाली बाइक हेलमेट जागरूकता रैली

पैसे के लिए अपनी वृद्ध मा की हत्या करने वाला पुत्र गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 70 साल के वरिष्ठ-नागरिकों को 5 लाख का मुफ्त इलाज
Next Article तमनार घटना पर हाईकोर्ट सख्त

खबरें और भी है....

बस्तरांचल के डॉक्टर भैया-भाभी, गोडबोले दंपती पद्मश्री से सम्मानित
चार दशक की तपस्या को मिला सम्मान- ओपी
सीएम साय ने कहा गोड़बोले दंपत्ति छत्तीसगढ़ का गौरव
जनजातीय समाज भारत की सांस्कृतिक आत्मा-सीएम साय
कुरकुट व मांड नदी बना रेत खनन माफियाओं का अड्डा, कलेक्टर के जनदर्शन तक पहुंची शिकायत

Popular Posts

बस्तरांचल के डॉक्टर भैया-भाभी, गोडबोले दंपती पद्मश्री से सम्मानित
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?