NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुलिस ने निकाली ऑटो चालकों के साथ यातायात जागरूकता रैली
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > पुलिस ने निकाली ऑटो चालकों के साथ यातायात जागरूकता रैली
जशपुरनगर

पुलिस ने निकाली ऑटो चालकों के साथ यातायात जागरूकता रैली

यातायात नियमों का पालन करने हेतु आम नागरिकों को रैली के माध्यम से दिया संदेश

lochan Gupta
Last updated: January 7, 2026 3:56 am
By lochan Gupta January 7, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने व आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करने हेतु जशपुर पुलिस दिनांक 01.01.26 से 31.01.26 तक राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह मना रही है, जिसके तहत् पुलिस के द्वारा आम नागरिकों के मध्य जाकर लोगों को विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्कूलों, कॉलेजों व सार्वजानिक स्थानों में जाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 06.01.26 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के नेतृत्व में ऑटो चालकों के साथ, जशपुर शहर में रैली निकाली गई। ऑटो रैली एस डी ओ पी कार्यालय जशपुर से प्रारंभ हो कर, महराजा चौक, सन्ना तिराहा, विरसा मुंडा चौक, जैन तिराहा, बस स्टैंड, पुरानी टोली होते हुए, एस डी ओ पी कार्यालय जशपुर में समाप्त हुई,।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर राकेश कुमार पाटनवार के द्वारा ऑटो चालकों को संबोधित करते हुए बताया गया, उनके द्वारा आवश्यकता से अधिक सवारी न बैठाया जावे, ड्राइविंग लाइसेंस व इंश्योरेंस अपडेट होना चाहिए, नशे की हालत में कतई वाहन न चलाए, यातायात नियमों का पालन करें व दूसरों को भी पालन हेतु प्रेरित करें। जशपुर पुलिस की आम नागरिकों से अपील यातायात नियमों का पालन करें, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन न चलावें, ओवर स्पीड, नशे में वाहन कतई वाहन न चलावें, ऐसा करने से खुद व दूसरों की जान खतरे में पड़ सकती है। गुड सेमेरिटन का परिचय देवें, कहीं दुर्घटना घटित होने पर, भागे नहीं बल्कि अच्छे नागरिक होने का परिचय देते हुए, घायलों की मदद करें, व निकटतम हॉस्पिटल तथा थाना को सूचित करें, आपका एक प्रयास किसी की जान बचा सकता है।

You Might Also Like

एनडीडीबी डेयरी समग्र विकास योजना का अनुसूचित जनजाति वर्ग के महिला हितग्राहियों को मिला लाभ

35वां राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह का किया गया समापन

रातापानी के समाधान शिविर में कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से की चर्चा

वन विभाग की सक्रियता से अवैध उत्खनन पर हुई तत्काल कार्यवाही

नेशनल सटलर आकर्षि कश्यप ने 24वीं योनेक्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना पहला मैच जीता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तीसरे बजट सत्र की तैयारी में जुटी साय सरकार
Next Article सीएम साय के नेतृत्व में जशपुर हो रहा रोशन

खबरें और भी है....

ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान
विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री चौधरी
मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन की 30वीं किस्त, सीएम साय ने 67.20 लाख माताओं, बहनों के खातों में डीबीटी से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये
गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर, ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील
खड़ी ट्रेलर से बाइक टकराई, एक की मौत, बाप-बेटा घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?