NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अमराई में बौरों की बहार : रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद से उत्साहित किसान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > अमराई में बौरों की बहार : रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद से उत्साहित किसान
जशपुरनगर

अमराई में बौरों की बहार : रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद से उत्साहित किसान

5 हजार 410 हेक्टेयर में लहलहाई आम की फसल

lochan Gupta
Last updated: February 23, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta February 23, 2026
Share
4 Min Read

जशपुरनगर। जिले की अमराइयों में इन दिनों बौरों की खुशबू महक रही है। पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस वर्ष आम के पेड़ों पर मंजरियाँ अधिक सघन, स्वस्थ और भरपूर दिखाई दे रही हैं। दशहरी, लंगड़ा, चौसा और आम्रपाली जैसी प्रमुख प्रजातियों के वृक्ष सफेद-पीले फूलों से पूरी तरह आच्छादित हो चुके हैं, जिससे किसानों में रिकॉर्ड उत्पादन की उम्मीद जगी है। जिले में वर्तमान में लगभग 5 हजार 410 हेक्टेयर क्षेत्र में आम की खेती की जा रही है। इस वर्ष अनुकूल मौसम और बेहतर मंजरियों के कारण उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना व्यक्त की जा रही है। सहायक संचालक उद्यान श्री करण सोनकर ने बताया कि यदि किसान तकनीकी प्रबंधन के उपायों को समय पर अपनाएं, तो आम की उपज में 20 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है, जिससे किसानों की आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। जशपुर का आम अपनी मिठास और गुणवत्ता के कारण प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी भेजा जाता है। श्री सोनकर ने किसानों से अपील की है कि वे अपने बागानों का नियमित निरीक्षण करें और आवश्यकता पडऩे पर उद्यान विभाग से तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त करें, ताकि फसल को रोग एवं कीटों से सुरक्षित रखा जा सके।
किसानों के लिए आवश्यक सलाह –
उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को आम की बेहतर पैदावार हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए हैं। बौर आने की अवस्था में सिंचाई रोक देना चाहिए और तब तक पानी नहीं देना चाहिए, जब तक बौर पूरी तरह न खिल जाएं। अधिक सिंचाई से नई पत्तियां निकलने लगती हैं, जिससे बौर झडऩे की आशंका बढ़ जाती है। जब फल मटर के दाने के बराबर हो जाएं, तब हल्की सिंचाई प्रारंभ कर मिट्टी में नमी बनाए रखना उचित है। फूल खिलने की अवस्था में कीटनाशकों का छिडक़ाव नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे परागण करने वाली मधुमक्खियों को नुकसान पहुंचता है। यदि मैंगो हॉपर का प्रकोप अधिक हो, तो शाम के समय इमिडाक्लोप्रिड का छिडक़ाव किया जा सकता है। यदि बौर पर सफेद पाउडर जैसा लक्षण दिखाई दे, तो यह पाउड्री मिल्डियू का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में घुलनशील गंधक का छिडक़ाव लाभकारी रहेगा। बौर पर काले धब्बे दिखने पर एंथ्राकनोज रोग की आशंका रहती है, जिसके नियंत्रण हेतु कार्बेन्डाजिम या कॉपर ऑक्सीक्लोराइड का छिडक़ाव करना चाहिए। बौर आने के समय नाइट्रोजन युक्त उर्वरक जैसे यूरिया का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे फूल झड़ सकते हैं। फूलों के झडऩे को रोकने और फल सेटिंग सुधारने के लिए बोरान एवं पोटैशियम नाइट्रेट का छिडक़ाव लाभदायक है। जब फल मटर के दाने के बराबर हो जाएं, तब प्लानोफिक्स का छिडक़ाव करने से फलों का गिरना कम किया जा सकता है। उद्यानिकी विभाग का मानना है कि यदि किसान समय पर वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाएं, तो इस वर्ष जशपुर जिले में आम उत्पादन नए कीर्तिमान स्थापित कर सकता है। अमराई की यह बहार न केवल खेतों को महका रही है, बल्कि किसानों की उम्मीदों को भी नई उड़ान दे रही है।

You Might Also Like

जशपुर में 35 वॉं राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह का किया शुभारंभ

साइबर फ्राड मामले में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

दो राज्यों में फैले तस्करी रैकेट का भंडाफोड़

तंबाकू खाने से मना करने पर बच्चे ने दी जान

दो वर्ष से फरार बाईक चोर रितिक चढ़ा पुलिस के हत्थे

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनडीडीबी डेयरी समग्र विकास योजना का अनुसूचित जनजाति वर्ग के महिला हितग्राहियों को मिला लाभ
Next Article बरभौना जंगल में पुलिस की छापेमारी

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?