NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: न्यू-ईयर पर 4.6 करोड़ की शराब पी गए जिलेवासी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > न्यू-ईयर पर 4.6 करोड़ की शराब पी गए जिलेवासी
रायगढ़

न्यू-ईयर पर 4.6 करोड़ की शराब पी गए जिलेवासी

विदेशी-प्रीमियम शॉप में 13-13 लाख तक की शराब बिक्री

lochan Gupta
Last updated: January 5, 2026 3:31 am
By lochan Gupta January 5, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में इस बार शराब पीने के शौकिनों ने नए साल का खूब जश्न मनाया। जिले में दो दिनों में 4 करोड़ 6 लाख 67 हजार की शराब बिकी है। इस न्यू ईयर रिकार्ड तोड़ बिक्री हुई। इससे शासन को करोड़ों का राजस्व 2 दिन में ही मिल गया। 31 दिसबंर की सुबह से ही शराब दुकानों में भीड़ उमडऩे लगी थी। रात के 10 बजे तक जमकर बिक्री होती रही। भरपूर स्टॉक होने से जिले के लगभग सभी शराब दुकानों में अच्छी खरीददारी हुई। अगले दिन नए साल के पहले दिन यानि 1 जनवरी को भी यही माहौल देखने को मिला। विभाग के जारी आकड़े के मुताबिक, 2 दिनों के 4 करोड़ से ज्यादा की शराब बिकी।
2 दिनों में सबसे ज्यादा 31 दिसबंर को शराब बिकी। इस दिन जिले की दुकान से 2 करोड़ 16 लाख का शराब एक ही दिन में बिक गया, तो 1 जनवरी 2026 नए साल के दिन 1 करोड़ 90 लाख 67 हजार का शराब लोगों ने गटका। दो दिनों में जिले की देशी-विदेशी शराब दुकान से शासन को 4 करोड़ 6 लाख 67 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ।
शहर के शराब दुकानों में सबसे अधिक भीड़ सिग्नल चौक के पास देशी-विदेशी शराब दुकानों में होती है। इस बार नए साल में इसका रिकार्ड जूटमिल क्षेत्र के मटन दुकान के पीछे स्थित शराब दुकान ने तोड़ दिया। यहां 31 दिसबंर के एक ही दिन 13 लाख से अधिक की और प्रीमियम शॉप में भी 13 लाख के लगभग शराब की बिक्री हुई। इसके अलावा सिग्नल चौक के समीप शराब दुकान में 10 लाख का शराब बिका।
जिले में 37 दुकान संचालित
इस संबंध में प्रभारी एडीओ रागिनी नायक ने बताया कि जिले में 37 शराब दुकान संचालित हैं। इसमें 2 प्रीमियम, 15 कंपोजिट दुकान, देशी 9 और अंग्रेजी की 11 शराब दुकान है। नए साल को लेकर 2 दिनों में 4 करोड़ 6 लाख 67 हजार की शराब की बिक्री हुई है और शासन को राजस्व प्राप्त हुआ है।

You Might Also Like

शारीरिक शिक्षा को स्कूलों में अनिवार्य विषय बनाने बिगुल बजाया व्यायाम शिक्षकों ने

डीजे चालू करने बोला तो युवक पर तलवार से हमला

राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो साझा करना महंगा पड़ा, आरोपी युवक गिरफ्तार

नवाचार : संजय चौहान ने चुनई मड़वा से हल्दी रस्म का शुरुआत किया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केशलापाठ पहाड़ पर आस्था का महासंगम, तमता मेला में शामिल हुए कलेक्टर व्यास
Next Article महतारी वंदन से महिलाएं हो रही शसक्त : मधुलता पटेल

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?