NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बेहतर भविष्य के लिए करें कठोर परिश्रम – लेफ्टीनेंट कमांडर कृपा पटेल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बेहतर भविष्य के लिए करें कठोर परिश्रम – लेफ्टीनेंट कमांडर कृपा पटेल
रायगढ़

बेहतर भविष्य के लिए करें कठोर परिश्रम – लेफ्टीनेंट कमांडर कृपा पटेल

कांटाहरदी विद्यालय में मोटिवेशनल कार्यक्रम सम्पन्न

lochan Gupta
Last updated: January 3, 2026 1:24 am
By lochan Gupta January 3, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। नव वर्ष 2026 के प्रथम सप्ताह में 2 जनवरी शुक्रवार को रायगढ़ जिले के पश्चिमांचल स्थित ग्राम कांटाहरदी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए तैयारी और परीक्षा में सफलता हेतु भारतीय नौसेना में पदस्थ लेफ्टिनेंट कमांडर कृपासिंधु पटेल, इंडियन नेवी का मोटिवेशनल स्पीच कार्यक्रम रखा गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रेरित कर उन्हें सफलता के सूत्र प्रदान करते हुए कठोर परिश्रम करने का मंत्र दिया गया। विद्यालय परिसर में संपन्न विशेष कार्यक्रम में ग्राम के प्रतिष्ठित वरिष्ठ नागरिक नुतन प्रसाद पटेल, जनपद सदस्य टीकाराम सिदार पूर्व जनपद सदस्य देवेंद्र सिदार शाला विकास एवं प्रबंध समिति प्रतिनिधि लालकुमार यादव, संस्था के प्राचार्य बी.एस. सिदार, प्रधानपाठक सियाराम बघेल एवं एस.एम.डी.सी. पूर्व अध्यक्ष हितेश पटेल सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल एवं प्रतिष्ठित पशु चिकित्सक डॉक्टर पूरन लाल पटेल की उपस्थिति रही वहीं प्राचार्य बी एस सिदार के साथ विद्यालय स्टॉफ व शिक्षक शिक्षिकाओं के संयोजन में कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए व्याख्याता सोमनाथ साहू ने सबसे पहले समस्त अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से विशेष स्वागत किया गया तत्पश्चात लेफ्टीनेंट कमांडर कृपासिंधु के पिताश्री व राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक भोजराम पटेल को उद्बोधन हेतु आमंत्रित किया श्री पटेल ने कहा कि हमें अपने जीवन में लक्ष्य तय कर उसे प्राप्त करने के लिए खुद को समर्पित कर देना चाहिए और समयबद्ध कार्यक्रम बनाकर तैयारी करें तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी आप लोग हमारे देश के भविष्य हैं इसलिए आप सब पर उम्मीद है आगे बढ़ें और स्वयं के साथ देश का भविष्य भी गढ़ें। कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता के रूप में आमंत्रित लेफ्टिनेंट कमांडर कृपासिंधु पटेल ने भारतीय नौसेना में चयन की प्रक्रिया एवं कार्य शैली के साथ अपने वर्तमान स्थिति के संदर्भ में अनुभवों को सुनाया तथा छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप सीखने के लिए हमेशा तैयार रहें तथा किसी भी काम को बार-बार अभ्यास और प्रयास करने पर वह काम आपकी आदत में शामिल हो जाता है जिससे आप उसके दक्ष हो जाते हैं। कृपासिंधु पटेल ने इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा पूछे गए सवाल और उनके मन की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य बी.एस. सिदार द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए समस्त सहयोगियों का विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया तथा इस कार्यक्रम को अपने विद्यालय के लिए अत्यंत ही लाभदायक तथा छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी बताया गया।
विद्यालय परिवार की ओर से कृपासिंधु पटेल को विशेष प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कृपासिंधु पटेल के साथ उनके पारिवारिक सदस्यों में माताश्री श्रीमती धनमती पटेल, श्रीमती सावित्री पटेल श्रीमती रूबी पटेल, श्रीमती गंगामती पटेल एवं प्रतिष्ठित ग्रामीण जनों की भारी संख्या में उपस्थिति रही।

You Might Also Like

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में छात्रों को साइबर अपराधों से सतर्क रहने की दी गई सीख

रायगढ़ वन क्षेत्र में जंगली सुअर का अवैध शिकार

हाथियों के झुंड ने ग्रामीणों का घर किया क्षतिग्रस्त, फसल भी रौंदा

14 साल से फरार हत्या व लूट का आरोपी पकड़ाया

अब निगम का टैक्स किस्तों में भी कर सकेंगे जमा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आर.एल. हॉस्पिटल में 4 जनवरी को ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील गौनियाल व कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ भारत भूषण रहेंगे उपलब्ध
Next Article भ्रष्टाचार का इतिहास रचने वाली जानकी काटजू विकास कार्यों को देख बौखला गई है : पार्षद अन्नू सारथी, ज्योति यादव, संगीता यादव

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?