रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने नेता विकास तिवारी को पार्टी प्रवक्ता के पद से हटा दिया है। विकास तिवारी ने झीरम घाटी जांच आयोग की कमेटी से कांग्रेस के आला नेताओं के नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। यह कार्रवाई प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर की गई। इसके बाद कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने विकास तिवारी को नोटिस भेजा है और तीन दिन के भीतर पूरे मामले में लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
कांग्रेस नेता विकास तिवारी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्?डा के बयान के बाद झीरम जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग से बीजेपी नेताओं के अलावा पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस नेता कवासी लखमा के नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी।
विकास तिवारी के बयान के बाद कांग्रेस ने उन्हें पदमुक्त किया
विकास तिवारी की झीरम जांच में कांग्रेस नेताओं के नार्को टेस्ट कराने की मांग के बाद पार्टी के सीनियर नेता नाराज हो गए। उनके इस बयान का पार्टी के अंदर विरोध हुआ और कुछ नेताओं ने उनके खिलाफ अनुशासन भंग की कार्रवाई की मांग की। विवाद बढ़ते देख पार्टी ने विकास तिवारी को प्रवक्ता पद से हटा दिया और उन्हें नोटिस जारी किया है।
कांग्रेस ने विकास तिवारी को प्रवक्ता पद से हटाया
भूपेश-कवासी के नार्को टेस्ट कराने झीरम जांच आयोग को लिखा था पत्र



