रायगढ़। हिन्दू एवं सनातन विरोधी बयान के जरिए कांग्रेस आलाकमान को खुश किए जाने की परम्परा पर आक्रोश जाहिर करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा भूपेश बघेल द्वारा सनातनी कथावाचकों का अपमान करना बेहद दुखद है। भूपेश बघेल के बयान को आपत्ति जनक बताते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा सत्ता हो या विपक्ष कांग्रेस सदा धर्मांतरण के पक्ष में खड़ी नजर है वही भाजपा धर्मांतरण के मुद्दे का पुरजोर विरोध करती रही है। कांग्रेस को सनातन विरोधी मानसिकता की पार्टी निरूपित करते हुए भाजपा नेता दीवान ने कहा कांग्रेस परोक्ष रूप से धर्मांतरण का समर्थन करती रही है। धर्मांतरण का विरोध करने वाले हर सनातनी साधु संत का विरोध करना कांग्रेस की नियति बन चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा जी एवं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा अंध विश्वास फैलाने संबंधी बयान दिए जाने से करोड़ों सनातन धर्म प्रेमियों की आस्था का अपमान हुआ है। भूपेश बघेल को ऐसे बयान से सनातन धर्म प्रेमियों की भावनाएं आहत हुई है। अरुण धर दीवान ने कहा जैसे जैसे धर्मांतरण के मामले उजागर हो रहे हैं कांग्रेस की पीड़ा जगजाहिर होती जा रही है। धर्मांतरण को बड़ी साजिश बताते हुए दीवान ने कहा कांग्रेस अब इस मसले में बेनकाब हो चुकी है। अरूण धर दीवान ने मीडिया में प्रकाशित मामलों का जिक्र कर स्मरण कराते हुए कहा हिंदुओं के सबसे बड़े पर्व दीपावली पूजा के दौरान कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी के इशारे पर शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती की गई गिरफ्तारी की गई थी। कांग्रेस की सत्ता के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान का स्मरण कराते हुए दीवान ने कहा भूपेश बघेल ने कहा था कि धर्मातरण से किसी को कोई मुरेज नहीं होना चाहिए सबको अपना धर्म चुनने का अधिकार है। कांग्रेस का सनातन विरोधी रवैया जगजाहिर हो चुका है।



