NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सामाजिक एकता सांस्कृतिक चेतना राष्ट्रभक्ति के साथ विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > सामाजिक एकता सांस्कृतिक चेतना राष्ट्रभक्ति के साथ विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन
खरसिया

सामाजिक एकता सांस्कृतिक चेतना राष्ट्रभक्ति के साथ विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

साध्वी प्रज्ञा भारती ने अपने ओजस्वी वक्तव्य से जगाया देशभक्ति का जज्बा

lochan Gupta
Last updated: December 26, 2025 11:42 pm
By lochan Gupta December 26, 2025
Share
5 Min Read

खरसिया। आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर खरसिया नगर, विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन अग्रसेन चौक खरसिया में किया गया। वेदमाता गायत्री बस्ती क्रमांक 04 में हिंदू सम्मेलन समिति, खरसिया द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन राष्ट्रवादियों की भारी भीड़ के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में उत्कृष्ट छात्र छात्राओं और अपने क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों महिलाओं का सम्मान किया गया। विद्यार्थियों की प्रतिभा और परिश्रम को सम्मानित कर उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। यह आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रभक्ति के भाव को सुदृढ़ करने वाला रहा। हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता साध्वी दीदी प्रज्ञा भारती जी ने अपने ओजस्वी वक्तव्य से उपस्थित सभी लोगों में देशभक्ति का जागृत करते हुए अपनी काव्यात्मक शैली से मंत्रमुग्ध किया उन्होंने अपने धार्मिक सामाजिक ओजस्वी और प्रेरणादायी वक्तव्य में हिंदुओं से जात पात के भेदभाव को खत्म करने और एकजुटता के साथ राष्ट्रीय एकता के लिए खड़े रहने का आह्वान किया।
साध्वी दीदी प्रज्ञा भारती जी ने हिंदुओं से एकजुटता के साथ खड़े होने और राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति वोट बैंक की राजनीति देश को इस्लामी राष्ट्र बना देगी संविधान और न्यायालय को जिंदा ही दफना देगी धर्म बचाने हिंदुओं अब सडक़ों पर आना होगा भारत को अब निश्चित हिंदू राष्ट्र बनाना होगा जड़ नहीं पत्थर नहीं इंसान हो आर्यों की संतान हो उठो जागो क्योंकि जिंदगी भीख में नहीं मिलती जिंदगी बढ़ के छीनी जाती है अपना हक तंगदिल जमाने से छीन पाओ तो कोई बात बने हिंदुओं जागो देश की अखंडता और सम्मान के लिए एक हो जाओ। आज सबसे ज्यादा असावधान लापरवाह असंगठित शायद ही कोई होगा जितना आज का हिन्दु है इतिहास पर नजर डालो हिंदुओं वर्तमान पर चिंतन करो भविष्य के भयावह चित्र को देखो तो रूह कांप जाती है कि क्या होगा क्योंकि तुम इतिहास से शिक्षा नहीं लेते जो संस्कृति इतिहास से शिक्षा नहीं लेती उसका पतन निश्चित है। इसलिए हिंदुओं एक हो जाओ संगठित हो जाओ। विश्व में सबसे पहले सनातन धर्म था सनातन धर्म है और सनातन धर्म रहेगा। मुख्य अतिथि राखी अग्रवाल खरसिया और वक्ता महंत त्रिवेणी दास महाराज वक्ता प्रजा पिता ब्रह्मकुमारी बहन माधुरी बहन जी और विशिष्ट अतिथि छाया विधायक महेश साहू ने भी भारी संख्या में उपस्थित आम नागरिक महिलाओं एवं पुरुषों को हिंदू जागरण का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन का यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक के 100 वर्ष पूर्व होने पर संपूर्ण देश में आयोजित किया जा रहा है। खरसिया में भी 4 जगह पर अलग-अलग दिन हिन्दू जागरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय क्या आई है भैया स्वयंसेवक संघ की स्थापना आज से 100 वर्ष पूर्व देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधने और जन जन तक भारत माता के प्रति आस्था जगाने के लिए किया गया था। राष्ट्र निर्माण में आरएसएस का अतुलनीय योगदान रहा है। हिंदू सम्मेलन के बाद आने वाले दिनों में युवा संघ और प्रबुद्ध जनों की संगोष्ठी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दुनिया में हिंदुओं के लिए भारत एकमात्र देश है। भारत फिर से विश्व गुरु बने आर्थिक रूप से विकसित हो इसके लिए हमें एकजुटता से प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन और आभार प्रदर्शन खरसिया भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, आनंद अग्रवाल, बंटी शर्मा द्वारा किया गया। आज के सफल आयोजन में नगर पालिका उपाध्यक्ष अवध नारायण बंटी सोनी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता, हिन्दु सम्मेलन समिति के कार्यकर्ता, पार्षद गिरधारी गबेल, मुरली राठौर, साहिल शर्मा, राधे राठौर, अशोक अग्रवाल चेंबर, मनीष रावलानी, अमित चांदवानी, बंटी हेतराम शर्मा, दिलीप शर्मा, राम गुप्ता, हर्ष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, पंकज राय, सरिता सहिस, वार्ड 15,16, 17, और 18 के निवासियों माताओ बहनों और प्रबुद्धजनों का विशेष योगदान रहा।

You Might Also Like

पालिकाध्यक्ष कमल गर्ग ने क्षेत्र के स्कूलों का किया निरीक्षण

हिन्दू नववर्ष की उमंग श्री श्याम बाबा के संग

रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के समस्त मतदाताओं, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार : गिरधर गुप्ता

अधर्म पर धर्म की विजय – प्रभु श्रीराम ने किया रावण का दहन

श्री अखण्ड राम सप्ताह के सम्मान समारोह पुरुस्कार वितरण कार्यकर्म में पहुंचे पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राहगिरी डे के रंग में रंग गए बेशुमार राहगीर
Next Article भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने सभी जिलों में किया कम्बल वितरण

खबरें और भी है....

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन
सुबे के मुखिया ने जनता से किया सीधा संवाद
सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत
तमनार घटना पर हाईकोर्ट सख्त
तेज रफ्तार बोलेरो ट्रक में घुसी, एक मौत, दो गंभीर घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?