खरसिया। ग्राम सरवानी में मंगलवार को सरस्वती सायकल वितरण तथा संकुल स्तरीय विज्ञान कला शिल्प प्रदर्शनी का कार्यक्रम, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गबेल के मुख्यआतिथ्य एवं एसडीएम प्रवीण तिवारी, बीइओ एल.एन.पटेल, बीआरसी प्रदीप साहू, जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे के विशिष्ट आतिथ्य व शाला विकास प्रबंध समिति अध्यक्ष कमल किशोर जायसवाल की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के पूजन वंदन के साथ हुआ। अतिथियों का स्वागत पुष्पहार एवं स्वागत गीत के माध्यम से हुआ। जि.प. अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गबेल ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने हेतु सौ प्रतिशत प्रयास करने की प्रेरणा दी। साथ ही विद्यालय मे पानी आपूर्ती हेतु बोर उत्खनन तथा जीर्ण विद्यालय भवन को रिपेयरिंग करवाने को कहा। वहीं हायर सेकेण्डरी भवन हेतु शासन स्तर पर स्वीकृत करवाने हेतु सक्रिय प्रयास करने का आश्वासन दिया।
एसडीएम प्रवीण तिवारी ने अपने आशीर्वचनों से बच्चों को समझाया कि आप जिस क्षेत्र मे रुचि रखते हैं उसी आधार पर विषय चयन कीजिये एवं अपने लक्ष्य निर्धारित कीजिये। उन्होंने बच्चों से पूछा कि आप लोगों ने क्या लक्ष्य बनाया है तथा उसे हासिल करने हेतु आप क्या प्रयास कर रहे है। साथ ही विद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यक्रम एवं कृषि संकाय को खुलवाने हेतु आवश्यक प्रयास का आश्वासन दिया। बीईओ एल.एन.पटेल बच्चों को अध्ययन हेतु उत्साहित किया एवं सरस्वती सायकल वितरण के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। अतिथियों के उदबोधन पश्चात विद्यालय के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात सरस्वती सायकल वितरित की गई।
सायकल वितरण पश्चात सभी ने संकुल स्तरीय विज्ञान कला शिल्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विज्ञान प्रदर्शनी मे बच्चों ने विज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित तरह तरह के वर्किंग मॉडल प्रदर्शित किये। अतिथियों बच्चों से उनके मॉडल की जानकारी ली, प्रश्न पूछे, व्यवहारिक जीवन मे उनके मॉडल की उपयोगिता जानी। आर्ट एन्ड क्राफ्ट में बच्चों ने तरह तरह की हस्त निर्मित चीजों की आकर्षक प्रस्तुति दी। स्वागत उदबोधन विद्यालय की प्राचार्या कु.शमा परवीन खान ने दिया। विद्यालय की उपलब्धियों एवं आवश्यकताओ पर भी प्रकाश डाला। मंच संचालन मुनेन्द्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम में लक्ष्मी साहू, ओमप्रकाश राठौर, शिवचरण, नूतन पटेल, नारायण पटेल, जयप्रकाश डनसेना, छत्तर सिह सिदार, सरपंच सरवानी ललित सिदार, सरवानी उप स्वास्थ केंद्र के डॉ. मानिकपुरी सहित क्षेत्र के अनेको गणमान्यजनों की उपस्थिति रही। शाउमावि सरवानी परिवार आपके उपस्थिति से हर्षित है। आपने अपना अमूल्य समय दिया इस हेतु आपका आभारी है।
सरवानी में संपन्न हुआ विज्ञान कला शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन
बालिकाओं को मिली साइकिल, अब स्कूल जाना हुआ आसान



