खरसिया। नगर की प्रतिष्ठित फर्म मांगेलाल रामौतार (एमआर) के स्वर्गीय मांगेलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी मणी देवी अग्रवाल का स्वर्गवास 10 दिसम्बर को हो गया ये सामाजिक धार्मिक कार्यों के अलावा दानवीरता के छेत्र में भी इन्होंने बढ़चढक़र भाग लिया, सामाजिक धार्मिक छेत्र में मणी देवी ने अनेको उपलब्धियां हासिल की है।
सिविल हॉस्पिटल में मरीजो के साथ आये उनके परिजनों के लिए सेठ मांगेलाल स्मृति भवन धर्मशाला का निर्माण करवाया जिसका शुभारंभ राज्यपाल द्वारा 25 मार्च 2008 में किया गया था। पर्यावरण में इनकी गहन रुचि थी 1986,87 में ग्राम खेदापाली में 1100 पौधों का रोपण किया, आज ये पौधे विशाल वृक्ष बन प्रकृति को हरा भरा भरा रखे हुए है । अपनी माता से प्ररेणा प्राप्त कर इनके पुत्रो द्वारा भी 1100 पौधों का रोपण कर उन्हें सुरक्षित रखने का संकप्ल लिया है। रीति- रिवाज पत्रिका की रचियता भी मणी देवी अग्रवाल है, मारवाड़ी रीति रिवाजों की जानकारी आजकल की बेटी बहूओं को कम होती जा रही है समाज के सभी रीति रिवाजों, त्योहारों को कैसे मनाएं, किस त्योहार में क्या सामग्री लगनी है उसका सम्पूर्ण विवरण आपको रितिका में पढऩे को मिल जाएगा । उक्त किताब की रचना के लिए अग्रसेन जयंती रायपुर में छत्तीसगढ़ शासन में केबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और जयसिंह अग्रवाल द्वारा सम्मानीत किया गया था। मणी देवी द्वारा रायपुर के सरस्वती शिशु मंदिर संस्थान में सरस्वती माता जी के मंदिर का निर्माण करवाया था जिसका अनावरण आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के द्वारा 15 जनवरी 2018 को किया गया था। छात्र छात्राओं की जरूरत को देखते हुए नगर पालिका परिसर में ओपन जिम का निर्माण करवाया गया था जिसका शुभारंभ 2 फरवरी 2019 में किया गया था। ऐसे बहुत से सामाजिक धार्मिक कार्य है जो इनके द्वारा किये गए है। ऐसी महान सख्सियता के चले जाने से खरसिया नगर को गहरी छति पहुँची है।
धर्मशाला, मंदिर निर्माण, पौधा रोपण सहित अनेको उपलब्धियां रही स्व. मणी देवी के नाम
पुत्रों ने लिया संकल्प, माँ की याद में लगाएंगे 1100 पौधे



