NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: घरघोड़ा में भव्य शोभा यात्रा के साथ गुरु घासी दास जयंती का ऐतिहासिक आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > घरघोड़ा में भव्य शोभा यात्रा के साथ गुरु घासी दास जयंती का ऐतिहासिक आयोजन
रायगढ़

घरघोड़ा में भव्य शोभा यात्रा के साथ गुरु घासी दास जयंती का ऐतिहासिक आयोजन

lochan Gupta
Last updated: December 21, 2025 12:00 am
By lochan Gupta December 21, 2025
Share
4 Min Read

घरघोड़ा। घरघोड़ा नगर में 18 दिसंबर को परम पूज्य गुरु घासीदास जयंती घरघोड़ा नगर में बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाई गई। यह आयोजन प्रगतिशील सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्रभर से हजारों श्रद्धालुओं एवं नागरिकों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम की शुरुआत बालक-बालिकाओं द्वारा आयोजित रंगोली प्रतियोगिता से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों एवं युवतियों ने भाग लेकर अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। इसके पश्चात भव्य शोभा यात्रा हाई स्कूल चौक से प्रारंभ होकर जय स्तंभ चौक होते हुए डॉ.अम्बेडकर चौक में संपन्न हुई। शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां, पंथी नृत्य एवं विशाल जनसमूह ने आयोजन की गरिमा को और अधिक बढ़ाया। झांकी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया, जिसमें प्रथम पुरस्कार – फगुरम एवं द्वितीय पुरस्कार नवागढ़ को प्रदान किया गया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार – रीना बंसे, द्वितीय पुरस्कार – सीतल लहरे तथा तृतीय पुरस्कार – रिंकी बसे ने प्राप्त किया। शोभा यात्रा के पश्चात जैतखाम में विधिवत ध्वजारोहण किया गया, जिसमें जगदीश बसे एवं सुमित खुंटे को ध्वज चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंचीय कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया की धर्मपत्नी श्रीमती निंद्रावती राठिया एवं विजय डनसेना अम्बिका सोनवानी पिंगल बघेल उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथियों में अंकित चौधरी, सतनामी साहब धर्मपत्नी सहित, पूर्व बीडीसी लता खुंटे, पार्षद विमला जोल्हे, पार्षद संजय डोंडे, प्रगतिशील सतनामी समाज ब्लॉक अध्यक्ष अकबर कुर्रे, समाजसेवी बी.आर. खरबंदे, गंगाधर लहरे, गोविंद जोल्हे एवं सतनामी समाज नगर अध्यक्ष उमेश लहरे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। रात्रिकालीन कार्यक्रम में सत्यलोक कला मंच, आसना (विज्ञान), बाराद्वार से आए कलाकारों ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
मंच संचालन की जिम्मेदारी सुनील जोल्हे द्वारा कुशलतापूर्वक निभाई गई। इस अवसर पर प्रगतिशील सतनामी समाज युवा प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष जने कुर्रे ने बताया कि जयंती आयोजन की तैयारी सभी युवा साथियों द्वारा विगत 20-25 दिनों से की जा रही थी। गुरु घासीदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों एवं क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिला। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी सहयोगकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय युवा साथियों की विशेष भूमिका रही, जिनमें प्रमुख रूप से युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष जने कुर्रे, उपाध्यक्ष अमृत खांडे पार्षद संजय डोंडे, संपत कुर्रे, भरत खांडे,मेगी लहरे, दीपक, जॉन्टी, कमलेश कुमार, सुमित, अंकित, दिवाकर, प्रीतम, चन्द्रविजय, सूरज, अभिषेक, मोहनीश, अभिताभ अंशु, अजिताभ, सुनील, नीरज, भीमा, आशीष, अनुज, विभाष, राजेंद्र, संजय, पिंटू बंसे, कुलदीप बंसे, जगत बंसे, प्रमोद बंसे, विशाल बंसे, बद्री निराला, संत्रिका सोनवानी, प्रीतम, सूर्या, जागेश्वर कुर्रे, प्रियांशु, प्रदीप एवं महेश बंसे, लखन बंसे, शिवम लहरे, दिलीप बंसे, राकेश खांडे, सुमित खांडे, करन खटकर, हेमेंद्र लहरे एवं प्रकाश शामिल रहे।

You Might Also Like

महेश साहू ने व्ही बी जी राम जी के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से दी जानकारी

श्री बालाजी मेट्रो अस्पताल में पहली बार हुआ ओरल कैंसर का ऑपरेशन

देव उठनी एकादशी पर तुलसी-शालीग्राम विवाह को लेकर उत्साह

स्टेशन का सौंदर्यीकरण लोगों के लिए बना मुसीबत

सडक़ हादसा में घायल युवती ने भी दम तोड़ा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article धर्मशाला, मंदिर निर्माण, पौधा रोपण सहित अनेको उपलब्धियां रही स्व. मणी देवी के नाम
Next Article स्वच्छ रायगढ़ अभियान को लेकर निगम सख्त, जनसहयोग की अपील

खबरें और भी है....

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
राज्यसभा : भाजपा ने 6 राज्यों के उम्मीदवारों का किया एलान, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन भी जाएंगे राज्यसभा
परसकोल अंधे कत्ल का खुलासा, लेनदेन की बात पर युवक की हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार, खेत में मिली थी लाश
रायपुर निगम में जोन आयुक्तों के तबादला, आयुक्त विश्वदीप ने जारी किया आदेश
जिंदल पावर प्लांट की ऐश डाइक से उड़ रही राख

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?