NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनपद पंचायत रायगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जनपद पंचायत रायगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
रायगढ़

जनपद पंचायत रायगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

lochan Gupta
Last updated: December 12, 2025 12:07 am
By lochan Gupta December 12, 2025
Share
3 Min Read
oplus_131088

रायगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ न्यायाधीश/सचिव श्रीमती अंकिता मुदलियार के नेतृत्व में विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत रायगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजित जागरूकता शिविर कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सनत कुमार नायक, सहायक जनसूचना अधिकारी श्री अंथ्रेस तिग्गा, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोशनी दुबे अधिवक्ता वर्षा अमीता, अधिवक्ता सौरभ मिश्रा, मास्टर टेऊनर देवकुमारी शर्मा एवं पैरालीगल वालिंटियर्स के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए शुरूवात में अधिवक्ता सौरव मिश्रा ने बताया कि विश्व मानवाधिकार दिवस हर साल 10 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा मनाया जाता है। विश्व मानव अधिकार दिवस का दिन वैश्विक स्तर पर मौलिक मानवाधिकारों और स्वतंत्रता को बढ़ावा देता है। प्रत्येक व्यक्ति को जाति, नस्ल, धर्म या लैंगिकता की परवाह किए बिना समान अधिकार प्राप्त है। जो इस बात पर भी जोर देता है कि समानता, न्याय, और स्वतंत्रता जैसे मानवाधिकार हमारे दैनिक जीवन के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं और आगामी नेशनल लोक अदालत 13 दिसम्बर 2025 की जानकारी से अवगत कराया।
इसी अनुक्रम में जागरूकता शिविर कार्यक्रम में नालसा-सालसा की योजनाओं से अवगत कराते हुए बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं और विधिक सहायता प्रदान करता है, न्याय जो सभी जरूरतमंदों को मुफ्त कानूनी सेवाएं देती है। नालसा-सालसा की योजनाएं जैसे- नालसा (आपदा पीडि़तों को विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से विधिक सेवाएं), नालसा तस्करी और वणिज्यिक यौन शोषण पीडि़तों के लिए विधिक सेवाएं योजना, नालसा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाए, नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं) नालसा मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं, नालसा (संवाद), नालसा (डॉन), वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा, विकलांग बच्चों के लिए कानूनी सेवाएं नालसा (जागृति), के बारे बताया गया। उक्त शिविर में जनपद पंचायत के समस्त पदाधिकारीगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के पैरालीगल वालिंटियर्स उपस्थित रहे।

You Might Also Like

जूटमिल पुलिस ने विशेष बच्चों को कराया मीना बाजार की सैर

शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़ अब बर्ड फ्लू मुक्त घोषित

पिस्टल और दो नग जिंदा कारतूस के साथ दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

सूपा मंडल भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भरा देशभक्ति का जज्बा

मामूली विवाद में ग्रामीण की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ’दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम में नई चेतना 4.0 पर हुआ विशेष प्रसारण
Next Article धान से सब्जी की ओर सफल कदम, खरसिया के किसान मुरलीधर साहू ने ग्राफ्टेड बैंगन से बदली खेती की तस्वीर

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?