NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वैदिक स्कूल एक बार फिर घिरा विवादों में बच्चों के मोबाईल जब्त कर लगाया फाइन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > वैदिक स्कूल एक बार फिर घिरा विवादों में बच्चों के मोबाईल जब्त कर लगाया फाइन
रायगढ़

वैदिक स्कूल एक बार फिर घिरा विवादों में बच्चों के मोबाईल जब्त कर लगाया फाइन

अभिभावको ने डीईओ से की शिकायत

lochan Gupta
Last updated: December 12, 2025 12:05 am
By lochan Gupta December 12, 2025
Share
4 Min Read

रायगढ़। हमेशा विवादों में रहने वाले वैदिक इंटरनेशनल स्कूल का फिर एक मामला सामने आया है। इस बार स्कूल बाल दिवस पर हुये कार्यक्रम में अपनी फोटो खींचने के उद्देश्य से बच्चे मोबाईल लेकर आये थे। स्कूल प्रबंधन ने न केवल मोबाईल को जब्त करते हुए रख लिया था बल्कि वापस करने के लिए बतौर जुर्माना 2 से 5 हजार रूपए तक की राशि की मांग भी की है। ऐसे में अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी से मामले की शिकायत की है।
पटेलपाली में संचालित वैदिक इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 11 वीं के छात्रों से जबरन फाईन वसूली और मोबाईल जब्त करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपे गये शिकायत पत्र में बताया है कि विगत 14 नवंबर को चिल्ड्रन्स डे के दिन जब कुछ छात्र मोबाईल फोन लेकर स्कूल पहुंचे, तो स्कूल प्रबंधन ने सभी मोबाईल जब्त कर लिए। इसके बाद प्रत्येक फोन लौटाने के लिए 2 हजार रुपए बतौर फाइन मांगा गया, वह भी बिना किसी रसीद के। अभिभावकों का कहना है कि फाईन का यह नियम अचानक लागू किया गया था, न कोई लिखित नोटिस, न ही किसी डायरी या सर्कुलर में प्रबंधन की ओर से इसका जिक्र किया गया है।
अभिभावकों का आरोप है कि बाद में स्कूल ने एक बैनर लगाया, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लाने पर 5 हजार रुपये फाइन लिखा था। लेकिन यह बैनर दो-तीन दिनों के अंदर ही हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि अगर अभिभावक 2 हजार रुपए बिना रसीद लिए देते हैं तो मोबाईल वापस कर दिया जाता है, लेकिन यदि वे आधिकारिक रसीद मांगते हैं- तो उनसे 5 हजार रुपए मांगे जाते हैं। कई अभिभावक पैसे दे भी चुके हैं, लेकिन किसी को रसीद नहीं मिली। मोबाइल लंबे समय तक जब्त रहने से छात्र ऑनलाईन पढ़ाई और डिजिटल असाइनमेंट नहीं कर पा रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों में मानसिक तनाव बढ़ रहा है और पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। अभिभावकों ने डीईओ से मांग की है कि सभी जब्त मोबाइल तुरंत लौटाए जाएं। बिना रसीद वसूले किये गए पैसे वापस कराए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि फाइन वसूली और प्रशासनिक गड़बड़ी की आधिकारिक जांच हो। भविष्य में ऐसे नियम लिखित आदेश के बिना लागू न किया जाए। वहीं शिकायत करने पर बच्चों या अभिभावकों पर किसी तरह का दबाव न बनाया जाए। अभिभावकों ने इसे गंभीर मामले पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह है कि विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।
क्या कहते हैं डीईओ
बच्चों को मोबाईल लेकर स्कूल नहीं जाना चाहिए। वैदिक स्कूल में मोबाईल जब्त करने के मामले में मंैने प्रबंधन से बात की है तो उन्होंने कहा है कि अभिभावक के आने पर बिना फाईन के मोबाईल वापस कर रहे हैं। बच्चा मोबाईल लेकर स्कूल आता है इस बात को बताने के लिए अभिभावकों को बुलाया जा रहा है। बिना किसी फाईन के स्कूल प्रबंधन मोबाईल देने के लिए तैयार है।

You Might Also Like

कोचिया से तीन हजार की अवैध शराब जब्त

मौसम में हो रहे लगातार बदलाव से लोग में अजमंजस की स्थिति

अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही शासन की योजनाएं-पीएम मोदी

जनसुनवाई का आवेदन वापस लेगी जेपीएल

लैलूंगा क्षेत्र में पुलिस की जन चौपाल का प्रभाव

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो संचालन को सुव्यवस्थित करने ट्रैफिक डीएसपी ने की बैठक
Next Article पंचायतों की ‘बिजली-पानी’ पर रोक, अधिकारों पर लगाया ब्रेक

खबरें और भी है....

सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद
सीएम साय ने पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक बेनकाब
बेकाबू ट्रेलर पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?