NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खूबसूरत रथ, भव्य बाजे-गाजे व आतिशबाजी के साथ निकली यादगार भव्य शोभा यात्रा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खूबसूरत रथ, भव्य बाजे-गाजे व आतिशबाजी के साथ निकली यादगार भव्य शोभा यात्रा
रायगढ़

खूबसूरत रथ, भव्य बाजे-गाजे व आतिशबाजी के साथ निकली यादगार भव्य शोभा यात्रा

दादू राम सत्यराम के जयकारे व पवित्र मंत्र से गुंजित हुआ शहर

lochan Gupta
Last updated: March 27, 2026 12:00 am
By lochan Gupta March 27, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। सदगुरू महाराज दादू दयाल की जयंती को शहर के श्री गुरु दादू सेवक परिवार के समस्त श्रद्धालुओं द्वारा हर वर्ष बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ हर वर्ष मनाया जाता है।  इस बार भी सदगुरू देव दादू दयाल महाराज की 482वीं जयंती भव्यता के साथ दादूराम सत्यराम के पवित्र मंत्र से शहर आध्यात्मिक खुशी के माहौल में मनाया जा रहा है साथ ही मनभावन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ने सभी को हर्षित किया। वहीं आज जयंती की खुशी में भव्य डीजे धमाल जीवंत झांकी, आतिशबाजी और दादू जी के जयकारे मधुर भजन के साथ शोभायात्रा निकाली गई।

रामलीला मैदान से निकली शोभा यात्रा

कार्यक्रम के पहले दिन सुबह सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थित में सुबह सात बजे से श्री दादू वाणी जी का एक साथ पांच अखण्ड पाठ आरंभ किया गया। वहीं सायं 6 बजे संत महाराज महामंडलेश्वर डॉ अर्जुन दास का आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात शाम को बच्चों ने मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा से उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया। वहीं आज 26 मार्च को सुबह पूजा अर्चना के पश्चात दादू भवन में पूजा – अर्चना कार्यक्रम के पश्चात शाम को पांच बजे शहर के रामलीला मैदान में गुरु श्री दादू जी की महाआरती पूजा अर्चना के बाद  ढ़ोल- नगाड़े, धमाल पार्टी, आतिशबाजी, मधुर भजन गीत व मनभावन विशाल फूलों से सुसज्जित खूबसूरत रथ में गुरु श्री दादू जी की प्रतिमा रख मनभावन झांकी के साथ भक्तगणों ने हाथों में ध्वजा लेकर यादगार भव्य शोभा यात्रा श्री दादू वाणी जी की जयकारे के साथ निकाली। जिसमें दादू जी के सभी भक्तगण शामिल हुए और मधुर भजनों के साथ सभी भक्तगण निहाल होकर झूमते रहे। वहीं श्रद्धालु महिलाएँ और बच्चे भी मनभावन झांकियों के साथ मस्त खुशी से झूमे व शोभा यात्रा पूरे शहर का परिभ्रमण करते हुए पुन: रामलीला मैदान दादू भवन पहुँची। सभी श्रद्धालुओं में श्रद्धा व उत्साह की गजब की झलक देखने को मिली।
दादू जी के ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए श्रद्धालुओं का जगह – जगह सामाजिक संस्था व शहर के लोगों ने शीतल शरबत, नाश्ते व चाय से आत्मीय स्वागत किया गया। वहीं समूचा अंचल आज दादूराम सत्यराम के पवित्र मंत्र से गुंजायमान हो गया। वहीं शोभायात्रा के पश्चात दादू भवन में रात को प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया गया इसके बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

आज दादू भवन में महाभंडारा

वहीं आज 27 मार्च को भव्य आयोजन के अंतर्गत सुबह दस बजे दादू भवन में भव्य भजन कीर्तन का आयोजन होगा एवं 12.30 बजे से महाभंडारा प्रसाद होगा। वहीं श्री दादू द्वारा समिति ने समस्त श्रद्धालु क्षेत्रवासियों से इसमें शामिल होने का निवेदन किया है। संत शिरोमणी दादूराम जयंती के तीन दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन को भव्यता देने में श्री गुरु दादू सेवक परिवार के समस्त श्रद्धालुगण जुटे हैं।

You Might Also Like

मां काली की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

अधिकारी करें धान के गुणवत्ता की जांच-कलेक्टर

किसान से एक लाख की लूट, बाईक सवार दम्पती को मारा धक्का

एमजेएफ लॉयन लता अग्रवाल बनीं लॉयंस क्लब इंटरनेशनल 9 की रिजनल चेयरपर्सन

बाइक से गिरकर घायल महिला की उपचार के दौरान हुई मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जग का और जन-जन का कल्याण करें माता महागौरी : आशा-सुनील
Next Article पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान जोबी मंडल में आयोजित

खबरें और भी है....

रजत बंसल बने जनसंपर्क आयुक्त
रामनवमी शोभा यात्रा का आज साक्षी बनेगा रायगढ़, झंडा-तोरण व रंगीन लाईटें बना आकर्षण का केंद्र
मकान किराया विवाद में प्राणघातक हमला
रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई
खड़ी वाहनों से फिर होने लगी डीजल चोरी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रजत बंसल बने जनसंपर्क आयुक्त
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?