NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शौच के लिए तालाब गए युवक पर अजगर ने किया हमला, हुई मौत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शौच के लिए तालाब गए युवक पर अजगर ने किया हमला, हुई मौत
रायगढ़

शौच के लिए तालाब गए युवक पर अजगर ने किया हमला, हुई मौत

lochan Gupta
Last updated: December 10, 2025 1:01 am
By lochan Gupta December 10, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। दिशा-मैदान के लिए तालाब गए एक युवक पर अजगर ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने पहुंच कर उसे अजगर के चंगुल से छुडाया और इसकी सूचना पुलिस को दिया, इससे पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संंंंबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम छेवारीपाली निवासी मिथिलेश सिदार पिता सुभाष सिदार (36 वर्ष) मंगलवार को सुबह करीब 6 बजे शौच के लिए गांव के टार तालाब गया था, इस दौरान जब वह तालाब के पास पहुंचा तभी एक विशाल अजगर उसके दोनों पैर को लपेट लिया और उसे खिंच कर तालाब के अंदर ले जाने लगा, इससे उसने शोर मचाना शुरू किया, जिससे आसपास मौजूद अन्य ग्रामीणों ने उसकी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो सर्प उसे पानी के अंदर लेकर जा रहा था, जिससे ग्रामीणों ने इसकी सूचना गांव में दी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब में घुसकर उसे निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि उक्त तालाब में मात्र ढाई-तीन फीट ही पानी था, जिससे के चलते उसे जल्द ही ढूंढ निकाले और घटना की सूचना सरिया पुलिस को दिया, जिससे पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनाम दर्ज कर शव को सरिया अस्पताल भेजा, जहां मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
रेस्क्यू करने की उठ रही मांग
इस संबंध में छेवारीपाली के ग्रामीणों का कहना है कि उक्त टार तालाब करीब 8-9 एकड़ में फैला हुआ है, जहां काफी समय से एक अजगर रहता है। हालांकि अभी तक वह किसी पर हमला नहीं किया था, लेकिन मंगलवार को सुबह अचानक उसने मिथलेश सिदार पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस से कहा कि उक्त अजगर को यहां से रेस्क्यू कर दूसरे जगह छोड़ा जाए, नहीं तो हमेशा इस तरह के हादसे होते रहेंगे। वहीं इस घटना के बाद अब ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है।
इकलौता कमाने वाला था युवक
इस संबंध में ग्रामीणों का कहना था कि उक्त युवक सर्प मित्र भी था, पूर्व में भी सर्प पकडऩे के दौरान उसे नाग सर्प डंस लिया था, लेकिन उपचार के बाद स्वस्थ हो गया था, ऐसे में आज अजगर के हमले से नहीं बच पाया और उसकी मौत हो गई। इससे अब उसके घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा है, इससे अब उसके चार साल का बेटा और उसकी पत्नी के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

You Might Also Like

योग-कर्मसु कौशलम्- योग से आती है हमारे कर्मों में कुशलता और हम बन जाते हैं आत्मनिर्भर : रश्मि शर्मा

सडक़ हादसे में बच्ची की मौत के बाद पिता की हालत गंभीर

ब्राह्मण सेवा समिति ने सर्व सहमति से प्रवीण शर्मा को बनाए अध्यक्ष

रायगढ़ में उफान पर महानदी, कई गांव बाढ़ से प्रभावित

संजीवनी हॉस्पिटल के नेतृत्व में रासेयो शिविर में लगाया गया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एम्बुलेंस चालक पर हमला, दो गिरफ्तार
Next Article केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की नई गाइडलाइन दरें लागू

खबरें और भी है....

अवैध रेत खनन पर राज्यपाल सख्त, रमेन डेका बोले : नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ मंजूर नहीं
हाथी के हमले में बुजुर्ग महिला की हुई मौत
35 फीट ऊंचे पुल से नदी में कूदा, मौत
तहसीलदारों की हड़ताल खत्म, आज से लौटेंगे काम पर
आमाघाट रोड पर ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Popular Posts

अवैध रेत खनन पर राज्यपाल सख्त, रमेन डेका बोले : नदियों के अस्तित्व से खिलवाड़ मंजूर नहीं
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?